फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students belonging farmers plaza Sector 17 theater-related artists joined movement

सेक्टर 17 के प्लाजा में किसानों के हक में आए विद्यार्थी, आंदोलन में रंगमंच से जुड़े कलाकार भी हुए शामिल

Sat, 26 Sep 2020 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Students belonging farmers plaza Sector 17 theater-related artists joined movement
चंडीगढ़। किसानों के हक में और केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि विधेयक के विरोध में छात्रों ने भी प्रदर्शन किया। सेक्टर-17 के प्लाजा में छात्रों द्वारा किए प्रदर्शन में खास बात यह रही कि इसमें रंगमंच से जुड़े कलाकार और सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल रहे। इस दौरान कुछ समय के लिए पुलिस से कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन

इस प्रदर्शन में एसएफएस के बरिंदर, पीएसयू ललकार की अमनदीप कौर, यूथ फॉर स्वराज के अंकुर, सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट राजीव गोदारा, रंगमंच से जुड़े कलाकार अनीता शब्दीश, सैमुअल जॉन, संगीता गुप्ता, शब्दीश सहित अन्य लोग पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और रंगमंच से जुड़े कलाकारों ने इस कृषि विधेयक का विरोध किया। सभी ने एक स्वर से कहा कि केंद्र सरकार मनमानी कर रही है। इस सरकार से समाज के सभी वर्ग परेशान हैं। पढ़े-लिखे बेरोजगार घूम रहे हैं और उन्हें काम नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

सरकार ने नौकरियां देने का वादा किया था लेकिन करोड़ों लोगों की नौकरी चली गई। बड़ी मुश्किल से सार्वजनिक क्षेत्र बनाए गए थे सरकार उनका निजीकरण करने पर तुली हुई है। लोगों को शिक्षा, रोजगार और इलाज से वंचित किया जा रहा है। किसानों के लिए यह विधेयक बर्बादी का कारण बनेगा। केंद्र सरकार इस बात को समझे कि रोजगार का वादा कर आई सरकार रोजगार क्यों छीनने पर लगी है। विद्यार्थियों ने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था इतनी नीचे चली जाएगी, कभी सोचा भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed