फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students are evacuating hostel on the instructions of Peck administration

पेक प्रशासन के निर्देश पर विद्यार्थियों से खाली करवा रहा छात्रावास

Thu, 29 Apr 2021 02:31 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
Students are evacuating hostel on the instructions of Peck administration
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) के विद्यार्थियों को कॉलेज की ओर से छात्रावास खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रा में लगी पाबंदियों के कारण घर नहीं जा सकने वाले विद्यार्थी छात्रावास में रुक सकेंगे।
विज्ञापन

कॉलेज ने शुक्रवार को यूटी प्रशासन के छात्रावास खाली करवाने के दिशानिर्देशों के बाद यह फैसला लिया है। प्रशासन ने निर्देश दिए थे कि सिर्फ जरूरी काम वाले विद्यार्थी ही छात्रावास में ठहरे और अन्य को घर भेजा जाए।
विज्ञापन

पेक के विद्यार्थी ने नाम नहीं लिखने की शर्त पर बताया कि कॉलेज की तरफ से पिछले हफ्ते सभी विद्यार्थियों को ई-मेल के जरिए निर्देश दिए गए हैं। इसके अनुसार विद्यार्थियों को हॉस्टल खाली करना है। अभी कई राज्यों में लॉकडाउन है, इसलिए विद्यार्थी धीरे-धीरे हॉस्टल खाली कर रहे हैं। पेक में लगभग 300 से ऊपर विद्यार्थी विभिन्न छात्रावासों में रह रहे थे। पेक के पूर्व निदेशक धीरज सांघी न उन विद्यार्थियों को छात्रावास में रुकने की सुविधा दी थी, जिनके घर में इंटरनेट की सुविधा नहीं थी। इसके अलावा एमटेक और पीएचडी के कई विद्यार्थी भी शोध कार्य के लिए छात्रावास में रुके हुए हैं। निर्देशों के अनुसार सभी विद्यार्थियों को छात्रावास खाली करने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमटेक और पीएचडी के शोधकर्ता अभी घर से ही काम करेंगे। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

कोट
अंतरराष्ट्रीय व उत्तर-पूर्वी राज्यों के विद्यार्थी ही छात्रावास में रहेंगे
हमने सभी विद्यार्थियों को छात्रावास खाली करने के लिए कहा है। अभी अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी और उत्तर-पूर्वी राज्यों के विद्यार्थी ही छात्रावास में रुके हुए हैं, क्योंकि इनकी हवाई यात्रा पर अभी रोक है। बाकी लगभग सभी विद्यार्थी छात्रावास खाली कर चुके हैं। -प्रो. अरुण, एसोसिएट डीन, पेक हॉस्टल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed