फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Student stabbed after fight in park in Chandigarh

Chandigarh: परीक्षा के बाद पार्क में होली खेल रहे छात्र भिड़े, तीन लड़कों ने नौवीं के छात्र को मारा चाकू

Thu, 21 Mar 2024 10:39 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 21 Mar 2024 10:39 AM IST
सार

चंडीगढ़ में स्कूलों के बाहर चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ गई हैं। मामूली बात पर भी चाकूबाजी की घटनाएं हो रहीं हैं। कुछ दिन पहले ही मलोया स्मॉल फ्लैट में स्कूल के गेट पर एक छात्र के मुंह पर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया था। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ था। इससे पहले सेक्टर-18 में प्रिंसिपल पर छात्र ने हमला कर दिया था, जिसमें प्रिंसिपल को सिर पर गहरी चोट आई थी।

विज्ञापन
Student stabbed after fight in park in Chandigarh
मामले की जांच करती टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

परीक्षा खत्म होने के बाद बुधवार को चंडीगढ़ सेक्टर-39 के एक पार्क में कुछ छात्र होली खेल रहे थे। इस बीच नौवीं कक्षा के छात्र का कुछ लड़कों से झगड़ा हो गया। झगड़े के बीच एक लड़के ने चाकू निकालकर नौवीं के छात्र पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


चाकू लगने से छात्र लहूलुहान हो गया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। घायल छात्र को जीएमएसएच-16 में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। सेक्टर-39 के पार्क में जब छात्र होली खेल रहे थे, तब वहां पर मौजूद एक महिला वीडियो बना रही थी। इसी बीच वारदात हो गई। महिला ने वारदात का वीडियो भी अपने फोन में कैद कर लिया। वीडियो में हमलावर छात्र हमला करने के बाद गाली देते हुए दो अन्य युवकों के साथ बाइक पर भागता नजर आ रहा है। सूचना पर सेक्टर-39 थाना पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी पहुंची। पुलिस टीम ने बाकी बच्चों और लोगों के बयान दर्ज किए। साथ ही वारदात स्थल का मुआयना किया है। पुलिस की टीम सामने आए वीडियो के आधार पर फरार छात्रों की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि आरोपी भी स्कूली छात्र हैं और चाकू मारने वाला नाबालिग है।

स्कूलों के बाहर नहीं होती पुलिस, कई बार उठ चुकी मांग
पिछले काफी समय से रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, पार्षद से लेकर तमाम लोग स्कूलों के बाहर पीसीआर तैनात करने की मांग करते आए हैं। कुछ वर्ष पहले जब प्रशासक के सलाहकार और पार्षदों की आमने-सामने बैठक हुई थी, उसमें भी कई पार्षदों ने इस बात को दोहराया था। कहा था कि स्कूलों में छुट्टी के समय पीसीआर खड़ी होनी चाहिए क्योंकि मारपीट या चाकूबाजी की अधिकतर घटनाएं स्कूलों में छुट्टी के दौरान ही होती हैं। इसी दौरान छात्र आपस में भिड़ जाते हैं। अगर मौके पर पुलिस की गाड़ी तैनात रहेगी तो ऐसी घटनाओं में काफी कमी आ सकती है। पुलिस हर बार ऐसा करने की आश्वासन देती है लेकिन अधिकतर स्कूलों के बाहर पुलिस की गाड़ी नहीं होती। पार्षदों ने यह भी सुझाव दिया था कि पुलिस ऐसे स्कूलों की पहचान कर सकती है, जहां पर अक्सर लड़ाई झगड़े होते हैं और फिर उनके बाहर गाड़ी तैनात की जा सकती है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed