{"_id":"65fd3a7c49acab319d05fef6","slug":"student-of-12th-class-commit-suicide-in-jalandhar-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: 12वीं का पेपर खराब होने पर छात्र ने बाथरूम में फंदा लगा जान दी, परिवार बोला- था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: 12वीं का पेपर खराब होने पर छात्र ने बाथरूम में फंदा लगा जान दी, परिवार बोला- था परेशान
Fri, 22 Mar 2024 01:30 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 22 Mar 2024 01:30 PM IST
सार
छात्र का परिवार मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है। थाना डिवीजन 8 के प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मृतक जीवन के पिता एक फैक्टरी में काम करते हैं। बीते दिन जीवन से अपने पिता का फोन भी टूट गया था और पेपर सही न होने के चलते वह पहले से ही परेशान था।
विज्ञापन
छात्र ने जान दी
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
जालंधर के गदईपुर एरिया में 12वीं कक्षा के छात्र ने पेपर सही न होने पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के बाथरूम में मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया। मृतक छात्र की पहचान गदईपुर के रहने वाले जीवन (17) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई की है।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि हाल ही में हुए 12वीं के पेपरों के बाद से उनका बेटा काफी परेशान चल रहा था। शुक्रवार देर शाम उसने बाथरूम में फंदा लगा लिया। काफी समय तक जीवन बाहर नहीं आया तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब न आने पर उन्होंने बड़ी मुश्किल से बाथरूम की कुंडी खोली। जब वे अंदर गए तो जीवन फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद उसके शव को नीचे उतारा गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।

पूछताछ में सामने आया कि परिवार मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है। थाना डिवीजन 8 के प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मृतक जीवन के पिता एक फैक्टरी में काम करते हैं। बीते दिन जीवन से अपने पिता का फोन भी टूट गया था और पेपर सही न होने के चलते वह पहले से ही परेशान था। जिसके चलते उसने ये कदम उठा लिया। जीवन सरकारी स्कूल में आर्टस स्ट्रीम से 12वीं की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन