फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Student Center Gulzar after two years, flash mob on science awareness

दो साल बाद स्टूडेंट सेंटर गुलजार, विज्ञान जागरूकता पर फ्लैश मॉब

Fri, 25 Feb 2022 02:32 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 02:32 AM IST
विज्ञापन
Student Center Gulzar after two years, flash mob on science awareness
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट सेंटर दो वर्ष बाद वीरवार को विद्यार्थियों से गुलजार हुआ। विद्यार्थियों ने विज्ञान सप्ताह विज्ञान सर्वत्र पूज्यते के तहत स्टू-सी पर विज्ञान जागरूकता को लेकर फ्लैश मॉब किया। इसमें विज्ञान और डेंटल के विद्यार्थियों ने डांस पेश किया और टी-शर्ट व पोस्टर के माध्यम से आसपास के लोगों को विज्ञान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी एकत्रित हुए। इससे पहले डॉ. एचएस जज इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल से लेकर स्टूडेंट सेंटर तक विद्यार्थियों ने जागरूकता वॉकथॉन निकाली।
विज्ञापन

अंग्रेजी सभागार में भारतीय खाद्य उत्पादन प्रणाली में महत्वपूर्ण विकास और अंतरराष्ट्रीय सहयोग विषय पर सेमीनार हुआ। इसमें मुख्य वक्ता पीयू के मानद प्रोफेसर प्रो. सरबजीत सिंह चहल रहे। इस दौरान चर्चा की गई कि कैसे भारत ने खाद्य उत्पादन में क्रांति लाकर भारत को ‘खाद्य घाटा’ राज्य से ‘खाद्य अधिशेष’ बना दिया। उन्होंने कहा कि जीव विज्ञानियों, कृषकों और चिकित्सा वैज्ञानिकों के बीच बहु विषयक अनुसंधान समय की आवश्यकता है। एचआरडीसी की उप निदेशक प्रो. जयंती दत्ता ने सत्र की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

स्कूल के 238 छात्रों ने लिया प्रतियोगिताओं में हिस्सा
पीयू के सेंटर फॉर सोशल वर्क ने गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल धनास में विज्ञान सप्ताह पर कई गतिविधियां करवाईं। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य सीमा रानी ने किया। डेंटल कॉलेज के सहयोग से दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। सातवीं कक्षा की छात्राओं के लिए मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन पर सत्र आयोजित किया। 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से संबंधित वीडियो स्ट्रीमिंग की गई। आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ‘विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी’ विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिताओं में 238 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed