{"_id":"5f8217b78ebc3e9bf462264d","slug":"student-attacked-due-to-old-envy-serious-injury-chandigarh-news-pkl3905787150","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश के चलते छात्र पर हमला, गंभीर जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश के चलते छात्र पर हमला, गंभीर जख्मी
विज्ञापन
चंडीगढ़। डड्डूमाजरा स्थित कच्ची कॉलोनी पार्क के पास रंजिशन एक छात्र पर पांच युवकों ने हमला कर दिया। इससे छात्र लहूलुहान हो गया। रामदरबार फेज-1 निवासी घायल साहिल (18) को जीएमएसएच-16 पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मलोया थाना पुलिस स्थानीय निवासी पेंटर, अनीश, रोहित समेत अन्य दो युवकों के खिलाफ आईपीसी 323, 341, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में साहिल ने बताया कि वह रामदरबार फेज-1 स्थित मकान नंबर (970) में परिवार समेत रहता है। पांच अक्तूबर को वह डड्डूमाजरा स्थित अपने नाना के घर आया था। रात करीब 10 बजे वह अपने भाई नरेन्द्र चौधरी से मिलने दूसरे घर जा रहा था। तभी पता लगा कि भाई डड्डूमाजरा स्थित कच्ची कॉलोनी के पार्क के पास है। आरोप है कि इस दौरान रास्ते में पेंटर नामक युवक ने उसका रास्ता रोक लिया और अपने साथी रोहित, अनीश समेत अन्य दो साथियों के साथ मिलकर उससे मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं, युवकों ने उसकी चेन तोड़ी और 200 रुपये छीनने के साथ ही बाइक की चाबी छीनने की कोशिश भी करने लगे। किसी तरह आरोपियों से बचकर वह पास के घर में घुस में गया। शोर-शराबे के बाद आसपास के लोगों को जमा होते देख सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद लोगों की मदद से घायल साहिल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस की जांच में सामने आया कि पिछले कुछ समय पहले सेक्टर-17 में इनका आपस में विवाद हुआ था। इसी रंजिश को लेकर इनके बीच झगड़ा हुआ है। इसके अलावा न तो कोई चेन तोड़ी गई और न ही रुपये छीने गए। फिलहाल मलोया थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।