फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   stubble Burnt in 15 villages of Fatehgarh Sahib

पंजाब के इन 15 गांवों में किसानों ने जमकर जलाई पराली, सेटेलाइट ने पकड़ा...कार्रवाई शुरु

Tue, 06 Nov 2018 09:23 AM IST
अनिल कुमार, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब(पंजाब)
अनिल कुमार, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब(पंजाब) Updated Tue, 06 Nov 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
stubble Burnt in 15 villages of Fatehgarh Sahib
सांकेतिक तस्वीर

पंजाब में सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी पराली जलाने का सिलसिला लगातार जारी है। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के 15 गांवों में पराली जलाने की सेटेलाइट रिपोर्ट आई है।  जानकारी के अनुसार जिले के गांव पोला, बहलोलपुर समेत जीटी रोड माधोपुर की दोनों ओर खेतों में धान की फसल काटने के बाद किसान अवशेषों को सरेआम आग लगा रहे हैं और पराली के धुएं से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


साथ ही खेतों से उठ रहे जहर के प्रति न तो किसान सजग हैं और न ही प्रशासन इसकी निगरानी कर रहा है। सड़कों में गहरे धुएं के कारण दुर्घटना की संभावनाएं बढ़ गई हैं। बता दें कि कुछ साल पहले खेत में लगाई गई आग के बाद धुएं से पैदा हुई विकट स्थिति से फाटक माजरी गांव के पास सड़क हादसा हुआ था, जिसमें लड़की समेत एक सरकारी अधिकारी की मौत हो गई थी। इसके बावजूद किसान सरेआम नियमों को ताक पर रखकर आग लगाने में जुटे हैं।
विज्ञापन


प्रदूषण विभाग करेगा कार्रवाई : एक्सईन
इस बारे जिला प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के कोआर्डिनेटर कम एक्सईएन विजय कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सोमवार को सेटेलाइट के जरिये हमें जिले के करीब 15 गांवों में पराली जलने की सूचना मिली है। जिसमें विभाग कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने बताया कि 2 एकड़ में पराली जलाने के लिए 1500 और 5 एकड़ से ऊपर वाले खेत में पराली जलाने पर 15000 का चालान है। जिले में एसडीएम तथा तहसीलदार स्तर पर विभिन्न जांच कमेटियां बनीं हैं और सेटेलाइट अलग तौर पर खेतों में लगी आग की रिपोर्ट भेजता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को सूचना दी जाए

stubble Burnt in 15 villages of Fatehgarh Sahib
सांकेतिक तस्वीर

जिले के एक कृषि अफसर के साथ इस मुद्दे पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए विभाग आए दिन जागरूकता सेमिनार करा रहा है। इसके बावजूद अगर कोई ऐसा करता है तो इसकी सूचना पुलिस को दी जाए।

किसानों की मदद करे सरकार
समाजसेवी दमनजीत सिंह भल्लमाजरा और मनदीप सिंह पोला ने कहा कि सरकार किसानों की फसल का सही दाम दे तो किसान धान की पराली को आग नहीं लगाएंगे, क्योंकि जो छोटे किसान हैं उनके पास महंगे कृषि उपकरण रोटावेटर, बेलर, एसएमएस सिस्टम नहीं है। मजबूरी में किसान धान के नाड़ को आग लगाते हैं। सरकार को कृषि मशीनरी उपलब्ध कराने में छोटे किसानों के साथ सहयोगपूर्ण रवैया अपनाना होगा न कि उन पर कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed