फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Stubble burnt at 1515 places in Punjab

Punjab News: पंजाब में 1515 स्थानों पर जली पराली, संगरूर में सबसे अधिक मामले, पटियाला का वीडियो आया सामने

Wed, 08 Nov 2023 12:21 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 08 Nov 2023 12:21 AM IST
सार

पंजाब में पराली जलने से मंगलवार को भी विभिन्न शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) खराब श्रेणी में रहा। इनमें खास तौर से बठिंडा का एक्यूआई 343, मंडी गोबिंदगढ़ का 299, जालंधर का 252, पटियाला का 250, लुधियाना का 239, खन्ना का 203, अमृतसर का 205 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Stubble burnt at 1515 places in Punjab
पटियाला में जलती पराली। - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब सरकार के दावों के विपरीत पंजाब में पराली जलाने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को 1515 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही अब तक पराली जलाने की 20978 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान का गृह जिला संगरूर पराली जलाने के मामले में सबसे आगे चल रहा है। इस सीजन में अब तक संगरूर में पराली जलाने के 3604 मामले सामने आ चुके हैं। मंगलवार को भी यहां सर्वाधिक 397 मामले रिपोर्ट हुए। इसके अलावा बरनाला में 147, बठिंडा में 129, मानसा में 137, मोगा में 97, पटियाला में 68, फरीदकोट में 69, फिरोजपुर में 97 मामले रिपोर्ट हुए।

विज्ञापन


हालांकि, साल 2021 में सात नवंबर के ही दिन पराली जलाने के 5199 और 2022 में 2487 मामले सामने आए थे। मौजूदा सीजन में अब तक के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 20978 हो गई है। वहीं, अगर साल 2021 की बात करें तो अब तक पराली जलाने के कुल 37933 मामले और साल 2022 में 32734 मामले रिपोर्ट हुए थे। कृषि विभाग के निदेशक जसवंत सिंह के मुताबिक अभी राज्य में करीब 17 फीसदी रकबे पर धान की कटाई बाकी है। इनमें मुक्तसर और संगरूर जिले शामिल हैं। दिवाली तक कटाई का काम खत्म होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

बठिंडा का एक्यूआई सबसे ज्यादा

पराली जलने से मंगलवार को भी पंजाब के विभिन्न शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) खराब श्रेणी में रहा। इनमें खास तौर से बठिंडा का एक्यूआई 343, मंडी गोबिंदगढ़ का 299, जालंधर का 252, पटियाला का 250, लुधियाना का 239, खन्ना का 203, अमृतसर का 205 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed