फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Stubble burning cases cross 1000 in Punjab

Stubble Burning: पंजाब में 1000 के पार पहुंचे पराली जलाने के मामले, पटियाला जिले में सबसे अधिक जली

Tue, 10 Oct 2023 11:55 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 10 Oct 2023 11:55 AM IST
सार

लुधियाना में सबसे कम केवल एक मामला और फिरोजपुर व कपूरथला में तीन-तीन, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब व फरीदकोट में दो-दो मामले और जिला संगरूर में पराली जलाने के चार मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
Stubble burning cases cross 1000 in Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पंजाब में सोमवार को पराली जलाने के 58 नए मामलों के साथ कुल संख्या बढ़कर 1027 पहुंच गई है। इस सीजन में लगातार रोजाना टॉप पर चल रहे अमृतसर को पीछे छोड़कर सोमवार को पटियाला में सबसे अधिक 15 मामले रिपोर्ट किए गए हैं जबकि अमृतसर में पराली जलाने के आठ मामले आए। 

विज्ञापन


लुधियाना में सबसे कम केवल एक मामला और फिरोजपुर व कपूरथला में तीन-तीन, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब व फरीदकोट में दो-दो मामले और जिला संगरूर में चार मामले सामने आए। वहीं 2022 में आज के ही दिन यानी नौ अक्तूबर को पराली जलाने के केवल तीन मामले रिपोर्ट हुए थे। जिससे साफ है कि सरकार के आदेश को ताक पर रख पराली जलाई जा रही है। साल 2021 में 15 सितंबर से लेकर नौ अक्तूबर तक पराली जलाने के 614 और साल 2022 में 714 मामले ही सामने आए थे।

विज्ञापन

दमा व ह्रदय रोगियों को सांस लेने में हो सकती है तकलीफ

पंजाब के विभिन्न प्रमुख शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) स्तर बढ़ रहा है। सोमवार को पटियाला का एक्यूआई 113, बठिंडा का 155, जालंधर का 108, खन्ना का 113, लुधियाना का 123 और मंडी गोबिंदगढ़ का 110 दर्ज किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक भले ही एक्यूआई स्तर अभी 200 के पार नहीं गया लेकिन खास तौर से फेफड़ों, दमा व ह्रदय रोगियों को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। ऐसे में इन मरीजों को ज्यादा बाहर निकलने से गुरेज करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed