फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Stubble burning cases cross 100 in the state.

Chandigarh News: प्रदेश में पराली जलाने के मामले 100 के पार

Wed, 02 Oct 2024 09:22 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 09:22 PM IST
विज्ञापन
Stubble burning cases cross 100 in the state.
इस सीजन में बुधवार को अब तक के सबसे ज्यादा 22 मामले आए
विज्ञापन

चंडीगढ़। राज्य सरकार की तमाम पाबंदियों और सख्ती के बावजूद पराली जलाने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस सीजन में अब तक के सबसे ज्यादा बुधवार को 22 मामले सामने आए हैं। अब तक हरियाणा में पराली जलाने के कुल 104 मामले दर्ज हो चुके है। वहीं, पड़ोसी राज्य पंजाब में बुधवार को 16 मामले मिलने के बाद पराली जलाने के कुल मामलों की संख्या 171 पहुंच तक चुकी है।

राज्य में सबसे ज्यादा करनाल जिले में पराली जलाने के 33 मामले मिले हैं, जबकि इसके बाद कुरुक्षेत्र में 23 मामले, अंबाला से सात, फरीदाबाद से आठ, फतेहाबाद से पांच, हिसार से एक, जींद से दो, कैथल से पांच, पलवल से दो, रोहतक से तीन, सिरसा से एक, सोनीपत से आठ और यमुनानगर से आठ मामले मिल चुके हैं।
विज्ञापन


राज्य में पराली जलाने से रोकने के लिए तमाम तरह के प्रबंध किए गए है। इसमें 67 रेड जोन और 402 यलो जोन गांवों में रात के समय पेट्रोलिंग जारी है। इन एरिया में नोडल ऑफिसर की नियुक्ति के साथ अस्थाई पुलिस चौकियां भी स्थापित की गई है। इसके बावजूद सर्दियों के साथ पराली जलाने के मामलों की रफ्तार अब तेज होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed