फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   strong winds and Rain in chandigarh, cool weather

तेज आंधी और बारिश से गिरा तापमान, आज भी राहत के आसार

Sun, 29 May 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 29 May 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
strong winds and Rain in chandigarh, cool weather
चंडीगढ़ में तेज बा‌रिश्‍ा - फोटो : amar ujala

तेज हवाओं के साथ आई बारिश ने मौसम बदल कर रख दिया। तापमान में करीब 12 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मात्र दो घंटे के भीतर 11.2 एमएम की बारिश रिकार्ड की गई है। रात साढ़े आठ बजे तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस था, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस डिग्री रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को भी बारिश के आसार बन रहे हैं। बादल छाए रहेंगे। मौसम सुहावना रहने वाला है। सोमवार को भी लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि चंडीगढ़ सहित पूरे उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो गया है। इसकी वजह से बारिश के आसार बने हैं। इससे तापमान में अच्छी खासी गिरावट देखने को मिलेगी। इसका असर रविवार को देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को दिन का तापमान 35 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है, जबकि रात के तापमान में भी गिरावट आने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


  मौसम विभाग ने बताया है कि जून के पहले हफ्ते में एक बार फिर से पारा चढ़ेगा। पारा 43 डिग्री के पार जाने की संभावना जताई जा रही है। इससे लोगों को एक बार फिर से गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

strong winds and Rain in chandigarh, cool weather
चंडीगढ़ में बारिश्‍ा - फोटो : amar ujala

तेज आंधी के बाद आई बारिश के कारण शहर में कई जगह बिजली चली गई। बिजली चले जाने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सेक्टर-10,11,15, धनास, सारंगपुर, सेक्टर-9 में बिजली चली गई। इसके साथ ही दक्षिणी सेक्टरों में कई एरिया में बिजली गुल हो गई। कई जगह तारों में स्पार्किंग होने के कारण बिजली चली गई। सेक्टर-17 के प्लाजा में प्रमुख बाजार में भी दो से तीन बार तक बिजली गई।

यहां तक की सेक्टर-22-23 की ट्रैफिक लाइट्स की भी बिजली गुल हो गई। बिजली विभाग की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर-01724639999 भी पूरी तरह से व्यस्त रहा। फासवेक के सह सचिव सुनील चोपड़ा का कहना है कि इस हेल्पलाइन का कोई फायदा नहीं क्योंकि यह हमेशा ही व्यस्त रहता है उनका कहना है कि कम से कम चार हेल्पलाइन नंबर चालू करने चाहिए।

फासवेक के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा का कहना है कि स्मार्ट सिटी में 24 घंटे बिजली की सप्लाई देने की बात की जा रही है लेकिन बिजली की वर्तमान व्यवस्था का यह हाल है कि कुछ देर की तेज हवा में बिजली की पोल खुल जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed