{"_id":"58a487944f1c1ba340d85aa6","slug":"strong-rooms-checking-in-patiala-punjab-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आप' की शिकायत के बाद, पटियाला में स्ट्रांग रूम्स की चेकिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आप' की शिकायत के बाद, पटियाला में स्ट्रांग रूम्स की चेकिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Thu, 16 Feb 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
पटियाला में स्ट्रांग रूम्स की चेकिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी की शिकायत के बाद स्ट्रांग रूम की सुरक्षा जांचने के लिए चुनाव आयोग ने दो सदस्यीय टीम पंजाब भेजी है। बुधवार को टीम ने पटियाला में स्ट्रांग रूमों का दौरा किया। यहां से नाभा की वोटिंग मशीनों से छेड़छाड़ की शिकायत की गई थी। टीम तरनतारन, जालंधर और लुधियाना में भी स्ट्रांग रूमों का दौरा करेगी।
टीम में हिमाचल प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी नरिंदर चौहान और एनसीटी दिल्ली के एडिशनल चुनाव अधिकारी राजेश कुमार शामिल रहे। दोपहर बाद चंडीगढ़ से पटियाला पहुंची टीम ने जिला चुनाव अधिकारी रामवीर सिंह, एसएसपी डॉ. एस भूपति ने आठ विधानसभा हलकों के रिटर्निंग अधिकारियों की मौजूदगी में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के साथ मीटिंग की। इस दौरान डीसी ने बताया कि नियमों के मुताबिक ईवीएम की सुरक्षा की गई है। इस बार दो सर्कल के पहरे की जगह तीन सर्कल का पहरा लगाया गया है। हर जगह वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है।
मीटिंग के बाद टीम ने फिजिकल कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम का दौरा किया। इस मौके पर टीम ने बताया कि कहीं भी कोताही नजर नहीं आई है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। बता दें कि हाल ही में आम आदमी पार्टी ने गवर्नमेंट फिजिकल कॉलेज के जिम्नेजियम हाल में नाभा हलके की ईवीएम के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे।