{"_id":"58a5ace64f1c1bbd5cd84181","slug":"strong-rooms-checking-in-ludhiana-punjab-assembly-elections","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'आप' की शिकायत के बाद, लुधियाना में स्ट्रांग रूम्स की चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आप' की शिकायत के बाद, लुधियाना में स्ट्रांग रूम्स की चेकिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Thu, 16 Feb 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
चुनाव आयोग की टीम ने किया लुधियाना का दौरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनीतिक पार्टी की ओर से स्ट्रांग रूम में जाने और ईवीएम से छेड़छाड़ की जांच के लिए वीरवार को चुनाव आयोग की टीम ने स्ट्रांग रूम का दौरा किया। टीम ने स्ट्रांग रूम की गहन छानबीन की। टीम ने पार्टी उम्मीदवार और चुनाव एजेंटों के साथ बैठक की। टीम अपनी रिपोर्ट जल्द ही चुनाव आयोग को सौंप देगी।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने विधानसभा हलका गिल के आरओ पर सात आठ लोगों के स्ट्रांग रूम में जाने और मशीनों से छेड़छाड़ करने की आशंका जताई थी। इस बारे में बचत भवन में अधिकारियों के साथ बकायदा बैठक आयोजित की गई। इसमें जिला चुनाव अधिकारी कम डीसी रवि भगत, पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख, अतिरिक्त चुनाव अधिकारी अपनीत रियात, डीसीपी मनदीप सिंह, सभी रिटर्निंग अधिकारी, पुलिस अफसर और विभिन्न हलकों से संबंधित उम्मीदवार और उनके चुनाव एजेंट शामिल थे।
इस बैठक में चुनाव आयोग की टीम के प्रभारी कम मुख्य चुनाव अफसर हिमाचल प्रदेश नरेंद्र चौहान और अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश कुमार ने उम्मीदवारों से उनकी आशंकाओं के बारे में जानकारी हासिल की। उम्मीदवारों ने अपने विचार और तर्क दिए और इलेक्ट्रिकल वोटिंग मशीन की सुरक्षा यकीनी बनाने पर जोर दिया।

स्ट्रांग रूम में ईवीएम से छेड़छाड़ के नहीं मिले सबूत
चुनाव आयोग की टीम ने किया लुधियाना का दौरा
- फोटो : अमर उजाला
चौहान और कुमार ने सभी उम्मीदवारों और एजेंटों को भरोसा दिलाया कि चुनाव आयोग हर स्ट्रांग रूम में गहन सुरक्षा कर रहा है। आयोग के निर्देशानुसार बकायदा लॉग बुक है। वहां अर्ध सैनिक बल, पंजाब पुलिस और सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी की जा रही है।
पार्टी उम्मीदवार दिन में 11 बजे संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के संग स्ट्रांग रूम का जायजा ले सकता है। इस बैठक के बाद टीम ने हलका गिल समेत कई अन्य हलकों से संबंधित स्ट्रांग रूम का जायजा लिया।
इस मौके पर सीसीटीवी कैमरे और अन्य तथ्यों की जांच की गई। इसमें मशीनों से छेड़छाड़ संबंधी कोई भी तथ्य सामने नहीं आया। इस मौके पर मौजूद उम्मीदवारों और उनके चुनाव एजेंट ने इस बाबत तसल्ली जताई है। जिला चुनाव अधिकारी कम डीसी रवि भगत ने भरोसा दिलाया है कि वोटिंग मशीनों की सुरक्षा के लिए प्रशासन वचनबद्ध है।