फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   strike on parking contractor on service tax

सर्विस टैक्स: पार्किंग ठेकेदारों की हड़ताल

Thu, 29 May 2014 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 29 May 2014 11:24 PM IST
विज्ञापन
strike on parking contractor on service tax

नगर निगम की ओर से सर्विस टैक्स वसूलने के विरोध में शहर के कई पार्किंग ठेकेदारों ने वीरवार को हड़ताल की।

विज्ञापन


हड़ताल के दौरान पेड पार्किंग को भी फ्री कर दिया गया। पार्किंग ठेकेदारों ने सेक्टर-17 स्थित निगम कार्यालय में विरोध प्रदर्शन भी किया। इस बारे में पार्किंग ठेकेदार सुखपाल सिंह ने कहा कि नगर निगम उन पर जबरदस्ती सर्विस टैक्स थोप रहा है। इसकी वजह से उन्हें काफी नुकसान हो रहा है। कई ठेकेदार पार्किंग भी छोड़ रहे हैं।

सिंह ने कहा कि निगम ने तो उनकी सिक्योरिटी डिपॉजिट फीस से भी सर्विस टैक्स काटना शुरू कर दिया है, जो कि सरासर गलत है। जबकि, वे निगम को ऑक्शन फीस तो दे ही रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने मांग की है कि निगम उनकी फुल सिक्योरिटी उन्हें वापस करे। ठेकेदारों ने इस संबंध में वित्त एवं अनुबंध समिति के सदस्यों को मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया। साथ ही इस संबंध में निगम कमिश्नर वीपी सिंह से भी मिले। कमिश्नर ने उनकी समस्या का जल्दी ही हल करने का आश्वासन दिया है। कमिश्नर से मुलाकात करने वालों में लाल चंद, गुरपिंदर सिंह, ललित जोशी, सुखदेव कुमार, प्रदीप कुमार, गुरजीत सिंह, सचिन धीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड पार्किंग का नहीं हुआ भुगतान
ठेकेदारों ने कहा कि नगर निगम ने अभी तक उन्हें पार्किंग पास का भुगतान तक नहीं किया है। नगर निगम शहर की पेड पार्किंग के लिए पास जारी करता है। इसका भुगतान ठेकेदारों को किया जाता है, लेकिन जनवरी 2013 से दिसंबर 2013 तक की राशि का भुगतान नहीं हुआ है। ठेकेदारों ने यह भुगतान जल्द से जल्द कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed