फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   strike, employee strike, dc office strike, mohali dc office strike, mohali dc office, mohali

15 जून से DC ऑफिस में नहीं होगा कोई काम, कल ही निपटा लें

Mon, 13 Jun 2016 08:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 13 Jun 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
strike, employee strike, dc office strike, mohali dc office strike, mohali dc office, mohali
मोहाली के डीसी ऑफिस में हड़ताल - फोटो : फाइल फोटो
अगर आपको डीसी ऑफिस में कोई काम है तो कल ही निपटा लें। 15 जून से वहां कोई काम नहीं होगा। 15 जून से मोहाली में फेज-1 स्थित प्रबंधकीय कांप्लेक्स व जिले के अन्य सरकारी दफ्तरों में कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं। इससे सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान होगा।
विज्ञापन


वहीं, लोगों को भी अपने काम के लिए धक्के  खाने पड़ेंगे। क्योंकि पंजाब स्टेट मनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन ने बुधवार से हड़ताल पर जाने की तैयारी की। इस संबंध में यूनियन की सोमवार को एक आपात मीटिंग हुई, जिसमें संघर्ष की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ओम प्रकाश की अगुवाई में सोमवार को हुई मीटिंग में तय किया गया कि 14 जून तक मुलाजिम काले बिल्ले लगाकर काम करेंगे और 15 से 17 जून तक मुलाजिम कलमछोड़ हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि अगर तय समय में उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो संघर्ष और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जिम्मेदारी सरकार की  होगी। उन्होंने बताया कि जल्द जिले के अन्य दफ्तरों के मुलाजिम भी संघर्ष शामिल होंगे। साथ ही मुलाजिमों द्वारा रैलियां भी की जाएगी। मीटिंग में डीसी दफ्तर यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह, चेयरमैन अशोक कुमार, हरमिंदर सिंह चीमा, मनजीत सिह, अमित कटोच, अमरीक सिंह डीटीओ  दफ्तर, गुरप्रीत सिंह, अनीता निझवान और राजीव वालिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed