Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Strict action will be taken against the police personnel deployed at the checkpoint 50 meters away at the time of the incident.

Chandigarh News: वारदात के समय 50 मीटर दूर नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Mon, 15 Jun 2026 12:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against the police personnel deployed at the checkpoint 50 meters away at the time of the incident.
चंडीगढ़। सेक्टर-11 में दिनदहाड़े हत्या के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार वारदात के समय घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर मौजूद पुलिस नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। प्रारंभिक स्तर पर यह देखा जा रहा है कि घटना के दौरान पुलिस की प्रतिक्रिया क्या रही और आरोपियों के भागने से रोकने के लिए तत्काल क्या कदम उठाए गए। जांच में लापरवाही सामने आने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

उधर, घटना के बाद शहर भर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। सेक्टर-11 मार्केट समेत प्रमुख नाकों पर अब पुलिस के साथ सीआरपीएफ के हथियारबंद जवान भी तैनात किए गए हैं। कई स्थानों पर एके-47 से लैस जवान वाहनों की जांच करते नजर आए। हर संदिग्ध वाहन का नंबर दर्ज किया जा रहा है और आने-जाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने सेक्टर-11 क्षेत्र में अतिरिक्त नाके स्थापित किए हैं जबकि पीसीआर और पैदल गश्त भी बढ़ा दी गई है। एसपी केएम प्रियंका ने स्वयं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि संवेदनशील क्षेत्रों में सख्त निगरानी रखी जा रही है और किसी भी तरह की लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


फोटो सहित
सेक्टर-11 गोलीकांड के बाद पुलिस अलर्ट, नाकों पर तैनात किए गए हथियारबंद जवानसंवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ। सेक्टर-11 स्थित एक केमिस्ट शॉप पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। शहर के प्रमुख नाकों पर अब हथियारबंद पुलिस कर्मियों की तैनाती शुरू कर दी गई है। रविवार को सेक्टर-11 मार्केट के बाहर लगाए गए नाके पर पुलिस कर्मचारियों के साथ सीआरपीएफ के जावन तैनात एकके-47 के साथ दिखाई सुरक्षा संभालते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पहले कई नाकों पर केवल सामान्य पुलिसकर्मी वाहनों की जांच करते थे, लेकिन हालिया गोलीकांड के बाद सुरक्षा रणनीति में बदलाव किया गया है। अब नाकों पर तैनात जवानों को अत्याधुनिक हथियारों से लैस किया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। रविवार को सेक्टर-11 मार्केट के बाहर लगाए गए एक नाके पर पांच से छह पुलिसकर्मी तैनात थे, जिनमें सीआरपीएफ के जवान एक नाके पर दो जवान भी शामिल रहे। इनमें एक जवान हर नाके से गुजरने वाले वाहन का नंबर रजिस्टर पर नोट कर रहा था। वहीं, क्षेत्र में पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गई है। सेक्टर-11 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस केमिस्ट मार्केट वाले इलाके में पहले से एक नाका मौजूद था, लेकिन अब अतिरिक्त नाका स्थापित कर निगरानी और सख्त कर दी गई है। इन नाके को एसपी केएम प्रियंका ने रविवार शाम को भी खुद जाकर जांच की।

गोलीबारी की घटना के बाद केमिस्ट मार्केट के आसपास सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। मार्केट के बाहर एक पीसीआर जिप्सी भी दिनभर तैनात रही। पुलिस की मौजूदगी से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र की कुछ दुकानों को पहले भी धमकी और फिरौती से जुड़े संदेश मिलने की बातें सामने आती रही हैं, जिसके चलते पुलिस ने एहतियातन सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि संवेदनशील क्षेत्रों में हथियारबंद जवानों की तैनाती से आपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा। फिलहाल पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच कर रही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed