फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Stress in Punjab on Shankarcharya Statement

शंकराचार्य-साईं विवाद से पंजाब में तनाव

Tue, 01 Jul 2014 10:15 AM IST
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर Updated Tue, 01 Jul 2014 10:15 AM IST
विज्ञापन
Stress in Punjab on Shankarcharya Statement

केंद्रीय मंत्री उमा भारती और स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के बीच साईं पूजा को लेकर पैदा हुए तनाव की आग पंजाब में फैल सकती है।

विज्ञापन


पंजाब की खुफिया एजेंसी ने सारे जिला पुलिस हेडक्वार्टर और पुलिस कमिश्नर के अलावा सभी रेंज के आईजी व डीआईजी को लिखित तौर पर चेताते हुए कड़ी चौकसी व निगरानी के आदेश दिए हैं।

एडीजीपी इंटेलिजेंस की इस रिपोर्ट के बाद पुलिस उन स्थानों पर पूरी तरह से चौकस हो गई है, जहां पर साईं मंदिर हैं या फिर कट्टरवादी हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि रहते हैं।
विज्ञापन

शरारती तत्व उठा सकते हैं तनाव का फायदा

Stress in Punjab on Shankarcharya Statement

सूत्रों के अनुसार पंजाब की इंटेलिजेंस विंग ने अमृतसर, जालंधर, लुधियाना पुलिस कमिश्नर के अलावा सारे रेंज और जोन के आईजी व डीआईजी को लिखित तौर पर चेताया है कि शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के बयान से साईं भक्तों में रोष पैदा हो सकता है और हिंदू संगठन भी भड़क सकते हैं, इस तनाव का फायदा शरारती तत्व उठा सकते हैं, इसलिए पूरी चौकसी बरती जाए।

इस सूचना के बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट कर दिया गया है। अधिकारी उन इलाकों में खास निगरानी पर लग गए हैं, जहां पर साईं बाबा के मंदिर है या उनके भक्तों की बड़ी तादाद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed