{"_id":"58f49a564f1c1bb4464705b7","slug":"stray-dogs-on-streets-became-a-big-problem-in-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के पार्कों में कुत्तों का डेरा, लोग पूछ रहें- कैसे करें सैर?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के पार्कों में कुत्तों का डेरा, लोग पूछ रहें- कैसे करें सैर?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 18 Apr 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
सेक्टर-49 के ग्रीन बेल्ट में कुत्तों का आतंक है। कुत्ते झुंड में ग्रीन बेल्ट में चलते हैं इसके कारण लोगों का सैर करना मुश्किल हो रहा है। यहां के लोग बताते हैं कि छह सौ से भी अधिक लोग पार्क में सैर करते हैं। कुत्तों के डर के कारण सैर करते हुए दहशत का माहौल रहता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कुत्ते कई बार लोगों को काट भी चुके हैं। लोग बच्चों को साथ लाने से भी कतराते हैं। इस ग्रीन बेल्ट में योग की कक्षाएं भी सुबह शाम लगाती हैं।
सेक्टर-48 निवासी जीत सिंह का कहना है कि कई बार सेक्टर-49 के ग्रीन बेल्ट में सुबह की सैर के लिए जाते हैं। कुत्तों के कारण पार्क में सैर करने का आनंद नहीं आया। अब कभी कभार ही पार्क में जाते हैं।
सेक्टर-49 परमजीत सिंह भोगल का कहना है कि कुत्तों के डर से सैर करते हुए हमेशा डर लगा रहता है। कई बार तो कुत्ते झुंड में होते हैं, जिससे दहशत का माहौल बना रहता है। एक बार उन्हें कुत्ते ने काट लिया। इलाज में उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी।

Trending Videos
बच्चों को पार्क में ले जाने से कतराते हैं लोग
लावारिस कुत्ता
- फोटो : File Photo
सेक्टर-49 के लेबर ब्यूरो सोसाइटी निवासी बीएस बिष्ट का कहना है कि इससे छुटकारा होना जरूरी है। यह एक बड़ी समस्या है। जब भी इस ग्रीन बेल्ट में सैर के लिए जाते हैं तो कुत्ता झपट न ले, इसका डर बना लगा रहता है।
पुष्पक सोसाइटी के एसके वशिष्ठ का कहना है कि वे डर-डर कर सैर करने को मजबूर हैं। सेक्टर-49 के आईएएस सोसाइटी के राजेश ढींगरा का कहना है कि पार्क में कुत्ते नहीं होने चाहिए। यंग डवेलर्स निवासी एसके जोशी का कहना है कि नगर निगम को इस संबंध में सोचना चाहिए।
यहां के स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत की है। यह एक बड़ी समस्या है। इसका समाधान क्या हो इस पर अधिकारियों से बात की गई है।
- हीरा नेगी, एरिया पार्षद