Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Strangers in their own ward

Chandigarh News: अपने ही वार्ड में बेगाने

Sun, 22 Nov 2026 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Strangers in their own ward
12 वार्डों में महिला आरक्षण से मौजूदा पुरुष पार्षदों की दावेदारी खत्म, अब भाजपा-आप समेत सभी दलों को तलाशने होंगे नए चेहरे
विज्ञापन

35 में से 12 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित, भाजपा-आप के पांच-पांच, कांग्रेस और अकाली दल के एक-एक वार्ड में बदले समीकरण
भाजपा-आप की चुनौती: दोनों दलों के पांच-पांच वार्ड महिला आरक्षण की जद में आए
तीन सीटों पर एससी महिला आरक्षण: वार्ड नंबर 3, 29 और 32 में अब महिला उम्मीदवार ही उतर सकेंगी मैदान में
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव की तैयारी कर रहे पुरुष पार्षदों के लिए इस बार सियासी मैदान बदल गया है। अब तक जिस वार्ड से वे चुनाव लड़ते आए थे, वहां इस बार उन्हें अपनी जगह महिला उम्मीदवार के लिए छोड़नी पड़ सकती है। नगर निगम के 35 वार्डों में से 12 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें 9 वार्ड सामान्य वर्ग की महिलाओं और 3 वार्ड अनुसूचित जाति (एससी) की महिलाओं के लिए तय हुए हैं। यानी इन 12 वार्डों में पुरुष उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। आरक्षण की नई सूची ने भाजपा, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के चुनावी समीकरण बदल दिए हैं। अब सभी दलों को नए महिला चेहरों की तलाश करनी होगी।
2021 में महिला आरक्षित नहीं थे ये 12 वार्ड
इस बार आरक्षण की सबसे अहम बात यह है कि महिला आरक्षण में शामिल सभी 12 वार्ड वर्ष 2021 के नगर निगम चुनाव में महिला आरक्षित नहीं थे। पिछली बार इन वार्डों से सामान्य वर्ग के पुरुष पार्षद चुने गए थे। इनमें भाजपा और आम आदमी पार्टी के पांच-पांच, कांग्रेस और अकाली दल का एक-एक वार्ड शामिल है। ऐसे में मौजूदा पार्षदों के सामने अब दूसरे वार्ड से चुनाव लड़ने या पार्टी में नई भूमिका तलाशने का विकल्प रहेगा।
विज्ञापन

तीन वार्डों में एससी महिला उम्मीदवारों की एंट्री
इस बार वार्ड नंबर 3, 29 और 32 अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। खास बात यह है कि वर्ष 2021 में इन तीनों वार्डों से सामान्य श्रेणी के पुरुष पार्षद चुने गए थे। वहीं, बाकी नौ वार्ड सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इससे इन वार्डों में उम्मीदवारों के चयन से लेकर चुनाव प्रचार तक की रणनीति बदलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा और आप के पांच-पांच वार्डों में बदले समीकरण
भाजपा के वार्ड नंबर 2, 3, 8, 11 और 32 महिला आरक्षित हुए हैं। इनमें वार्ड 3 और 32 एससी महिला वर्ग के खाते में गए हैं। इसी तरह आम आदमी पार्टी के वार्ड नंबर 17, 21, 25, 26 और 29 में आरक्षण बदला है। इनमें वार्ड 29 एससी महिला और बाकी चार सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित हैं। दोनों दलों को अब इन वार्डों में नए चेहरों को आगे करना होगा।

कांग्रेस-अकाली दल के एक-एक वार्ड में भी बदली तस्वीर
कांग्रेस के वार्ड नंबर 13 से सचिन गलव पार्षद बने थे। अब यह वार्ड महिला आरक्षित होने से पार्टी को नया उम्मीदवार तलाशना होगा। वहीं, अकाली दल के वार्ड नंबर 30 से पार्षद हरदीप सिंह के सामने भी यही चुनौती है। इस बीच वर्ष 2021 में नौ वार्ड सामान्य महिलाओं और तीन वार्ड एससी महिलाओं के लिए आरक्षित थे। इनमें सामान्य महिला वर्ग के वार्ड 1, 4, 5, 6, 9, 10, 18, 22 और 23 तथा एससी महिला वर्ग के वार्ड 16, 19 और 28 शामिल थे। इस बार ये सभी पुराने महिला आरक्षित वार्ड नए ड्रॉ से बाहर हैं।


वार्ड
2021 में पार्षद-पार्टी-2021 में आरक्षण-2026 में आरक्षण
2 महेशिंदर सिंह सिद्धू
बीजेपी
सामान्य
महिला
3
दलीप शर्मा
बीजेपी
सामान्य
एससी महिला
8
हरजीत सिंह
बीजेपी
सामान्य
महिला
11
अनूप गुप्ता
बीजेपी
सामान्य
महिला
13
सचिन गलव कांग्रेस
सामान्य
महिला
17 दमनप्रीत सिंह
आप
सामान्य
महिला
21
जसबीर सिंह
आप
सामान्य
महिला
25
योगेश ढींगरा
आप
सामान्य
महिला
26
कुलदीप कुमार
आप
एससी
महिला
29 मनौर आप
सामान्य
एससी महिला
30
हरदीप सिंह
अकाली दल
सामान्य
महिला
32 जस्मनप्रीत सिंह
बीजेपी
सामान्य
एससी महिला


कोट्स
हमारे लिए यह चैलेंजिंग नहीं है। हम 14 से पंद्रह वार्ड में महिला प्रत्योशियों को उतारने की योजना तैयार कर रहे हैं। -
हरमोहिंदर सिंह लकी, अध्यक्ष चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस


कोट्स
यह चैलेंजिंग काम नहीं है। महिलाओं को हमने आरक्षित वार्ड के साथ ही अन्य वार्ड में भी उम्मीदवार बनाने की योजना तैयार की है।
-विजय पाल, कन्वीनर, आम आदमी पार्टी चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed