फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Stoves did not burn in many houses in Badal village after demise of Parkash Singh Badal

Parkash Singh Badal: पूर्व CM बादल के निधन से गमजदा गांववासी, कई घरों में नहीं जले चूल्हे

Wed, 26 Apr 2023 03:32 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Apr 2023 03:32 PM IST
सार

बादल गांव पहुंचे मुक्तसर के पूर्व विधायक कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी ने कहा कि बादल के निधन से एक युग का अंत हुआ है। बादल सिर्फ सियासी नहीं बल्कि सामाजिक, धार्मिक तौर पर भी लोगों के बीच जाने जाते थे।

विज्ञापन
Stoves did not burn in many houses in Badal village after demise of Parkash Singh Badal
प्रकाश सिंह बादल। - फोटो : फाइल

विस्तार

प्रकाश सिंह बादल के निधन की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव बादल पहुंची तो रात भर उनके करीबी, चाहने वाले और समर्थक सो नहीं सके। यहां तक कि अनेक घरों में तो चूल्हे तक नहीं जले। सुबह से ही गांव बादल स्थित प्रकाश सिंह बादल के आवास पर नेताओं और समर्थकों का तांता लगा रहा। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Parkash Singh Badal Family: जानें कितना बड़ा है प्रकाश सिंह बादल का कुनबा और पंजाब में इनका राजनीतिक रसूख
विज्ञापन


बादल परिवार के करीबी व लंबी से यूथ अकाली दल के सर्किल अध्यक्ष रणजोध सिंह लंबी ने कहा कि बादल परिवार से उनकी चार पीढ़ियों की सांझ है। गांव का हर व्यक्ति प्रकाश सिंह बादल की बहुत इज्जत करता था और बादल भी हर किसी से अपनेपन से मिला करते थे। यही कारण है कि जबसे उनके निधन की खबर सुनी है तब से घरों में चूल्हे नहीं जले। उन्होंने बताया कि उम्र के इस पड़ाव में भी वे अपने बाग में आते-जाते थे। डेयरी व पशुओं की देखभाल खुद करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Parkash Singh Badal: जब प्रकाश सिंह बादल ने लौटा दिया था पद्म विभूषण, मोदी सरकार के इस कदम का किया था विरोध

बादल गांव पहुंचे मुक्तसर के पूर्व विधायक कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी ने कहा कि बादल के निधन से एक युग का अंत हुआ है। बादल सिर्फ सियासी नहीं बल्कि सामाजिक, धार्मिक तौर पर भी लोगों के बीच जाने जाते थे। बादल एक संस्था थे। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शिअद ही नहीं बल्कि अन्य दलों के नेताओं ने अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed