फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Read why Parkash Singh Badal returned the Padma Vibhushan

Parkash Singh Badal: जब प्रकाश सिंह बादल ने लौटा दिया था पद्म विभूषण, मोदी सरकार के इस कदम का किया था विरोध

Wed, 26 Apr 2023 09:49 AM IST
ajay kumar डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला चंडीगढ़
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Apr 2023 09:49 AM IST
सार

11 अक्तूबर 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रकाश सिंह बादल को भारत का 'नेल्सन मंडेला' कहा था। दरअसल, जय प्रकाश नारायण की जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली में किया गया था। इसमें प्रकाश सिंह बादल ने भी शिरकत की थी।

विज्ञापन
Read why Parkash Singh Badal returned the Padma Vibhushan
पीएम मोदी ने प्रकाश सिंह बादल के साथ एक पुरानी फोटो साझा की। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रकाश सिंह बादल के निधन से पूरे देश में शोक की लहर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम बड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर दुख जताया। पीएम मोदी का प्रकाश सिंह बादल से गहरा नाता रहा है। पीएम मोदी उन्हें अपना राजनीतिक गुरु मानते थे। 2015 में मोदी सरकार ने उन्हें देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। तब भाजपा और अकाली दल में गठबंधन था लेकिन अब दोनों के रास्ते अलग हैं।

विज्ञापन


मोदी सरकार के एक कदम का प्रकाश सिंह बादल ने विरोध किया था। विरोध इतना किया कि उन्होंने पद्म विभूषण लौटा दिया था। दरअसल, मोदी सरकार 2020 में तीन कृषि कानूनों को लेकर आई। अकाली दल ने पंजाब में इन कानूनों का विरोध किया। शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने दो दशक से पुराना भाजपा से गठबंधन तोड़ दिया। बाद में प्रकाश सिंह बादल ने अपना पद्म विभूषण लौटाने का एलान कर दिया था। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा था भारत का 'नेल्सन मंडेला'
11 अक्तूबर 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रकाश सिंह बादल को भारत का 'नेल्सन मंडेला' कहा था। दरअसल, जय प्रकाश नारायण की जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली में किया गया था। इसमें प्रकाश सिंह बादल ने भी शिरकत की थी। तब ही पीएम मोदी ने उन्हें देश का 'नेल्सन मंडेला'कहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पैर छूकर पीएम मोदी लेते थे आशीर्वाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रकाश सिंह बादल को अपना राजनीतिक गुरु मानते थे। बता दें कि सन 2014 में नरेंद्र मोदी जब पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने थे तो शपथ ग्रहण समारोह में प्रकाश सिंह बादल के पांव छूकर नमन किया था। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि प्रकाश सिंह बादल उनके सियासी गुरु हैं। सन 2019 में मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बने। मगर वाराणसी सीट पर नामांकन से पहले पीएम मोदी ने प्रकाश सिंह बादल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed