Parkash Singh Badal Family: जानें कितना बड़ा है प्रकाश सिंह बादल का कुनबा और पंजाब में इनका राजनीतिक रसूख
प्रकाश सिंह बादल का जन्म 8 दिसंबर 1927 को गांव अबुल खुराना में हुआ था। उनके पिता का नाम रघुराज सिंह और मां का नाम सुंदरी कौर था। 1959 में उन्होंने सुरिंदर कौर से शादी की। प्रकाश सिंह बादल के एक बेटा और एक बेटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रकाश सिंह बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके थे। गिद्दड़बाहा से उन्होंने विधानसभा का पहला चुनाव जीता। बाद में लंबी विधानसभा सीट से सियासत के बाबा बोहड़ बने। 1970 में गिद्दड़बाहा से चुनाव जीतकर पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। मगर उस समय सरकार ज्यादा समय न चल सकी और वे 1971 तक सिर्फ एक वर्ष मुख्यमंत्री रहे थे। आपातकाल के समय प्रकाश सिंह बादल 19 महीने जेल में रहे। आइये जानते हैं प्रकाश सिंह बादल के परिवार के बारे में....
छोटे से गांव में जन्मे प्रकाश सिंह बादल
प्रकाश सिंह बादल का जन्म 8 दिसंबर 1927 को गांव अबुल खुराना में हुआ था। उनके पिता का नाम रघुराज सिंह और मां का नाम सुंदरी कौर था। 1959 में उन्होंने सुरिंदर कौर से शादी की। प्रकाश सिंह बादल के एक बेटा और एक बेटी है। बेटी परनीत की शादी आदेश प्रताप सिंह कैरों से हुई, जो कि पंजाब के पूर्व सीएम प्रताप सिंह कैरों के बेटे हैं। वहीं, बादल की पत्नी सुरिंदर कौर का 2011 में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वह उनकी राजनीतिक सलाहकार व रीढ़ की हड्डी मानी जाती थी। बेटा सुखबीर सिंह बादल शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष हैं। सुखबीर बादल पंजाब के डिप्टी सीएम भी रह चुके हैं।
बेटा रह चुका डिप्टी सीएम
प्रकाश सिंह बादल के बेटे सुखबीर सिंह बादल पंजाब के डिप्टी सीएम रह चुके हैं। सुखबीर बादल एक बार केंद्र में मंत्री भी रहे। वहीं 2001 से 2004 तक राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। मौजूदा समय में सुखबीर सिंह बादल शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष हैं। जलालाबाद से विधायक भी रह चुके हैं। मौजूदा समय में सुखबीर सिंह बादल फिरोजपुर से सांसद हैं।
हरसिमरत कौर बादल केंद्र में रहीं मंत्री
बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल की बहू हैं। हरसिमरत कौर बादल का विवाह सुखबीर सिंह बादल से हुआ है। वह केंद्र में मंत्री रह चुकी हैं। कृषि कानूनों को विरोध में उन्होंने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं सुखबीर सिंह बादल ने भाजपा से अपना गठबंधन खत्म कर लिया था। हरसिमरत कौर बादल 2009 से लगातार बठिंडा लोकसभा सीट से सांसद हैं। सुखबीर बादल और हरसिमरत कौर बादल के दो बेटी गुरलीन कौर और हरलीन कौर हैं। इकलौते बेटे का नाम अंनतबीर सिंह बादल है।
बिक्रम सिंह मजीठिया
बिक्रम मजीठिया हरसिमरत कौर बादल के भाई हैं। उन्होंने 2007 में मजीठा विधानसभा सीट से चुनाव जीता था। इसके बाद प्रकाश सिंह बादल की सरकार में मंत्री बने थे। हालांकि 2022 विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वहीं उनकी परंपरागत सीट मजीठा से उनकी पत्नी गुनीव कौर चुनाव जीतने में सफल रहीं।
भतीजा मनप्रीत सिंह बादल भाजपा में
मनप्रीत के पिता गुरदास सिंह बादल और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सगे भाई हैं। मनप्रीत प्रकाश सिंह बादल की सीट गिद्दड़बाहा से चार बार विधायक रहे चुके हैं। वह पुराने अकाली नेता हैं और बादल परिवार का हिस्सा हैं। हालांकि अभी वह भाजपा में है। मनप्रीत 1995 में पहली बार अकाली दल के टिकट पर विधायक बने थे। इसके बाद वह अकाली दल के ही टिकट पर 1997, 2002 और 2007 में भी गिद्दड़बाहा सीट से ही विधायक बने।
अकाली दल व भाजपा गठबंधन की सरकार में 2007 में उन्हें वित्त मंत्री बनाया गया था। 2010 में अकाली दल के नेतृत्व को लेकर बादल परिवार में मनमुटाव के बीच मनप्रीत के अपने चचेरे भाई सुखबीर बादल से मतभेद हुए और उन्होंने अकाली दल छोड़कर अपनी अलग पार्टी पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब (पीपीपी) का गठन किया। मनप्रीत सिंह बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में भी वित्तमंत्री रहे।
दामाद आदेश प्रताप सिंह कैरों तीन बार रहे मंत्री
प्रकाश सिंह बादल की बेटी परनीत कौर की शादी आदेश प्रताप सिंह कैरों से हुई है। आदेश प्रताप सिंह कैरों पंजाब के पूर्व सीएम प्रताप सिंह कैरों के बेटे हैं। आदेश पट्टी विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे हैं। वहीं तीन बार मंत्री रह चुके हैं।