{"_id":"5c4f44bbbdec222c57232dc0","slug":"stopped-salary-of-six-teachers-of-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी कार्रवाईः सक्षम हरियाणा प्रोजेक्ट में लापरवाही बरतने पर छह शिक्षकों के वेतन पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी कार्रवाईः सक्षम हरियाणा प्रोजेक्ट में लापरवाही बरतने पर छह शिक्षकों के वेतन पर रोक
Tue, 29 Jan 2019 09:25 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 29 Jan 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने सक्षम हरियाणा प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर पानीपत जिले के मतलौडा ब्लॉक के छह शिक्षकों का वेतन रोक दिया है। खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी मतलौडा की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षा निदेशालय को सोमवार को रिपोर्ट भेज दी है। इन शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
जवाब संतोषजनक न होने पर विभाग इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाएगा। साथ ही तब तक जनवरी महीने का वेतन भी रुका रहेगा। खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी मतलौडा की रिपोर्ट के अनुसार गर्ल्स प्राइमरी स्कूल अहमदपुर माजरा के पांचवीं कक्षा के शिक्षक सतबीर सिंह, सीनियर सेकेंडरी स्कूल वेसर के सातवीं कक्षा के गणित अध्यापक नरेंद्र कुमार, सीनियर सेकेंडरी स्कूल वेसर के सातवीं कक्षा के हिंदी अध्यापक विवेक, प्राइमरी स्कूल नया नारा के कक्षा तीसरी व पांचवीं के शिक्षक राजेश कुमार, प्राइमरी स्कूल शोदापुर के कक्षा पांचवीं के शिक्षक आदेश, मिडिल स्कूल अलूपुर के सातवीं कक्षा के हिंदी शिक्षक राममेहर पर आरोप है कि सक्षम हरियाणा प्रोजेक्ट में इन्होंने अपनी ड्यूटी सही तरीके से नहीं निभाई।
विज्ञापन
इस सरकारी प्रोग्राम में सभी छह शिक्षकों का रवैया उदासीन रहा। इसलिए क्यों न आपके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। दो दिन के भीतर इन आरोपों पर जवाब दायर करने का मौका दिया जाता है, अगर जवाब नहीं आया तो समक्ष लिया जाएगा की शिक्षक आरोपों को लेकर कुछ नहीं कहना चाहते।
विज्ञापन