फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Stones hurled at Sukhbir Badal’s convoy, 1 arrest

डिप्टी सीएम के काफिले पर पथराव, भगवंत पर उकसाने का आरोप, 1 गिरफ्तार

Mon, 09 Jan 2017 07:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर) Updated Mon, 09 Jan 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
Stones hurled at Sukhbir Badal’s convoy, 1 arrest
सुखबीर बादल के काफिले पर पथराव
गांव कंदवाला हाजिर खां में रविवार उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के काफिले पर पथराव करने के आरोप में थाना अरनी वाला पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद कर 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बाकी के लोगों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


थाना अरनीवाला के प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि गांव कंदवाला हाजिर खां में ड्यूटी पर मौजूद अबोहर थाना-एक के एसएचओ गुरवीर सिंह के बयान पर आरोपी हरप्रीत सिंह वासी कंदवाला हाजिर खां के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बाकी अज्ञात बीस लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। बाकी लोगों की पहचान की जा रही है। 
विज्ञापन


रविवार को सुखबीर बादल गांव कंदवाला हाजिर खां में चुनावी जनसभा संबोधित करके अपने काफिले के साथ लौट रहे थे कि कुछेक लोगों ने पीछे जा रही कारों पर पथराव किया था। इसमें वाहनों के शीशे टूट गए और चार लोग जख्मी हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवंत मान पर पथराव के लिए लोगों को उकसाने का आरोप

Stones hurled at Sukhbir Badal’s convoy, 1 arrest
आप सांसद भगवंत मान - फोटो : File Photo
वहीं आप सांसद भगवंत मान पर पथराव के लिए लोगों को उकसाने का आरोप है। मान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे लोगों को पत्‍थर फेंकने की बात कह रहे हैं। हालांकिे आप और मान दोनों ने इससे इनकार किया है। लेकिन आप नेता के एक रैली में इस तरह का बयान देने के कुछ समय बाद ही अकाली दल के एक नेता पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था।

गांव के सरपंच जसवंत सिंह ने आरोप लगाया कि पथराव करने वाले आप के समर्थक थे। उन्‍होंने बताया, ”भगवंत मान ने कहा था कि अकालियों को गांव में घुसने नहीं देना है।” गौरतलब है कि भगवंत मान सुखबीर बादल के सामने खड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed