{"_id":"5d7409828ebc3e93dc47e4f6","slug":"stone-throwing-on-pcr-while-two-polceman-arrest-a-man-in-panchkula-chandigarh-news-pkl3499422199","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को जबरन ले जाने पर पीसीआर पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को जबरन ले जाने पर पीसीआर पर पथराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। सेक्टर 19 आशियाना कांप्लेक्स में शनिवार की रात पीसीआर 19 के पुलिसकर्मियों ने घर के बाहर खड़े एक युवक को जबरन पीसीआर की गाड़ी में डालकर ले जाने का प्रयास किया। पीसीआर की गाड़ी तेज रफ्तार में चलाने से दो अन्य युवक भी उसकी चपेट में आकर घायल हो गए। तीनों युवकों के घायल होने और उनका शोर सुनकर कॉलोनी के दर्जनों लोग मौके पर इकट्ठे हो गए। पुलिस की जबरन कार्रवाई से गुस्साए लोगों ने उनका जमकर विरोध किया। नारेबाजी कर रहे लोगों ने पीसीआर के पुलिसकर्मियों पर शराब के नशे में होने के आरोप भी लगाए। गुस्साए लोगों ने पीसीआर की चाबी निकाल ली और दोनों पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया। फिर पीसीआर पर पथराव कर उसका सामने का शीशा तोड़ डाला।
पीसीआर के आरोपी पुलिसकर्मियों में हेड कांस्टेबल सुरेंद्र और होमगार्ड जवान अमरदीप हैं। रात करीब साढे़ आठ बजे शुरू हुआ हंगामा करीब साढ़े दस बजे तक जारी रहा। मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए और पंचकूला पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपी पुलिसकर्मियों की जबरन कार्रवाई का जोरदार विरोध किया। घायल हुए युवकों में आशियाना कांप्लेक्स निवासी विक्की, रवि और एक अन्य शामिल है। दरअसल, पीसीआर 19 के उक्त आरोपी पुलिसकर्मी गश्त ड्यूटी पर थे। उस दौरान उन्होंने सेक्टर 19, आशियाना सोसाइटी में घर के बाहर खड़े युवक विक्की को वहां से जाने को कहा। विक्की ने कहा कि वह अपने घर के बाहर खड़ा है, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे घर के अंदर जाने को कहा।
विक्की ने पुलिसकर्मियों से कहा कि वह अपने घर के बाहर खड़ा है तो उन्हें क्या परेशानी है। यह सुनकर पीसीआर के पुलिसकर्मियों ने उसे जबरन गाड़ी में घसीटकर साथ ले जाने का प्रयास किया। इस दौरान रवि और एक अन्य युवक गाड़ी की चपेट में आकर घायल हो गए। उनके घायल होने और उनका शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। गुस्साए लोगों ने पीसीआर की चाबी निकाल ली और उस पर पथराव कर उसका सामने का शीशा तोड़ दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर सेक्टर 19 के चौकी इंचार्ज सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से बातचीत की, लेकिन गुस्साए लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। चौकी इंचार्ज समेत अन्य ने लोगों से कहा कि वे शिकायत दें तो कानूनी कार्रवाई जरूर की जाएगी। पुलिस के इस भरोसे के बाद लोगों ने बंधक बनाए पुलिसकर्मियों और पीसीआर गाड़ी को छोड़ा। चौकी के पुलिसकर्मी क्षतिग्रस्त पीसीआर और दोनों पुलिसकर्मियों को लोगों की गिरफ्त से छुड़वाकर साथ ले गए। कॉलोनी वासियों ने पीसीआर के पुलिसकर्मियों पर शराब के नशे में होने के आरोप भी लगाए। चौकी के पुलिसकर्मियों ने देर रात पीसीआर के उक्त आरोपी पुलिसकर्मियों का मेडिकल करवाकर उच्चाधिकारियों को सूचना दी। पुलिस ने लोगों से शिकायत देने की बात कही, ताकि कानूनी कार्रवाई की जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर घटना के स्पष्ट कारणों का पता लगाने के प्रयास में जुटी है।