{"_id":"a38f482abb6fa24fc6062f1f1b04e4c6","slug":"still-dense-fog-today-tomorrow-drizzle","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भी सुबह से घना कोहरा, कल हो सकती है बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज भी सुबह से घना कोहरा, कल हो सकती है बूंदाबांदी
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 16 Jan 2014 09:25 AM IST
विज्ञापन
मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली। एक दिन में छह डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
इससे लोगों को ठंड का ज्यादा अहसास हुआ। मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री था, जबकि बुधवार को यह गिरकर 14.5 डिग्री पहुंच गया।
यह तापमान सामान्य से छह डिग्री कम था। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान मात्र 13.5 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार सुबह के वक्त काफी कोहरा था।
मौसम विभाग के मुताबिक करीब 100 मीटर की विजिब्ल्टी रही थी। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि हरियाणा व पंजाब के कुछ इलाकों में धुंध व कोहरा काफी पड़ सकता है।
50 मीटर से भी कम की विजिब्लिटी रहने की उम्मीद है। इससे यातायात पर काफी प्रभाव पड़ने वाला है। वीरवार को घना कोहरा की संभावना जताई गई है। 17 जनवरी को बारिश की संभावना जताई जा रही है। 19 जनवरी को ही मौसम साफ होगा।
विज्ञापन