फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   STF arrested three smugglers with heroin in Ramdas sector in Amritsar

Amritsar: 41 किलो हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, रावी दरिया के रास्ते मंगवाते थे नशा, STF ने पकड़ा

Wed, 23 Aug 2023 03:51 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 23 Aug 2023 03:51 PM IST
सार

एसटीएफ को मंगलवार रात रावी दरिया के रास्ते 41 किलो हेरोइन भारत पहुंचने की सूचना मिली। जिसके तुरंत बाद एसटीएफ के एआईजी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इस टीम ने मंगलवार रात को ही रमदास सेक्टर में छापेमारी कर युवकों को पकड़ लिया।

विज्ञापन
STF arrested three smugglers with heroin in Ramdas sector in Amritsar
41 किलो हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने मंगलवार रात रावी नदी के रास्ते पाकिस्तान से आई 41 किलो हेरोइन पकड़ कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। हेरोइन की खेप यह रणजोध सिंह के घर महिमद मंदरावाला गांव में दबाकर रखी गई थी। मुख्य आरोपी आज्ञापाल सिंह निवासी घुमराए और उसके दो साथियों रणजोध सिंह उर्फ राणा निवासी रमदास व संदीप सिंह उर्फ शेरा निवासी पंज गराइयां के पास से चार मोबाइल भी मिले हैं। 

विज्ञापन


एसटीएफ के एआईजी मुख्तयार राय ने बताया कि मुख्य आरोपी आज्ञापाल सिंह पाकिस्तान के तस्करों के संपर्क में था। एसटीएफ को उसके पास खेप पहुंचने की सूचना मिली ही। डीएसपी वविंदर महाजन के नेतृत्व में एसटीएफ की टीम ने रमदास क्षेत्र में ट्रैप लगाकर पहले आज्ञापाल सिंह और इसके बाद उसके अन्य दोनों साथियों रणजोध राणा और संदीप सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एसटीएफ की टीम ने रणजोध सिंह के घर में दबाकर रखी गई 41 किलो हेरोइन बरामद कर ली है। पूछताछ के दौरान सामने आया कि पाकिस्तानी तस्करों ने यह हेरोइन को 5-6 दिन पहले ही रावी नदी के रास्ते भारत भेजी, जहां से आरोपियों ने हेरोइन को बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज्ञापाल गिरोह का किंगपिन

एआईजी मुख्तियार राय ने बताया कि आरोपी आज्ञापाल गिरोह का किंगपिन है, जिसके पाकिस्तान के तस्करों के साथ संबंध हैं। इसके मोबाइल फोन में पाकिस्तान के तस्करों के नंबर मिले हैं, जो लगातार उनके संपर्क में है। पाक तस्करों की ओर से भारत भेजी गई हेरोइन को यह आगे सप्लाई करता है। राय ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed