फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Statements on Manish Tiwari Statement

मनीष तिवारी के बयान पर चटखारेदार ट्वीट

Tue, 11 Mar 2014 04:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 11 Mar 2014 04:45 PM IST
विज्ञापन
Statements on Manish Tiwari Statement
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि कांग्रेस दागी नेताओं को टिकट नहीं दे। यहां तक कि उन नेताओं से भी बचना चाहिए जो भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन


नई दिल्ली में पत्रकारवार्ता के दौरान दिए गए तिवारी के इस बयान को पूर्व रेलमंत्री पवन बंसल से जोड़ कर देखा जा रहा है। इस लेकर ट्विटर पर लोगों ने दिनभर चुटकियां लीं कि मनीष का निशाना बंसल हैं और वे खुद चंडीगढ़ सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं।
विज्ञापन


मनीष तिवारी मौजूदा समय में लुधियाना से और पवन बंसल चंडीगढ़ से सांसद हैं। कांग्रेस की पहली सूची में लुधियाना और चंडीगढ़ का नाम न होने से इस तरह की अटकलों को काफी बढ़ावा मिला कि पार्टी बदलाव कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि तिवारी का इशारा सुरेश कलमाडी और अशोक चव्हान की तरफ भी माना जा रहा है। कॉमन वेल्थ घोटाले में कलमाडी जेल जा चुके हैं और चव्हान का नाम आदर्श घोटाला जांच कमीशन की रिपोर्ट में है।

ट्विटर पर चुटकियां
मनीष तिवारी के बयान पर ट्विटर पर रशीद किदवई ने चुटकी ली है कि इस बयान को पढ़ा जाए कि बंसल को टिकट मत दो!
कोणार्क सिंघल ने ट्विट किया है- मिस्टर तिवारी आप पवन कुमार बंसल को तारपीडो क्यों कर रहे हो।
कृष्ण प्रताप सिंह ने लिखा है पवन बंसल के खिलाफ मनीष तिवारी का यह कैंपेन चंडीगढ़ सीट के लिए ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed