{"_id":"62368b4a08fc469a3fded3c6cf513ad7","slug":"state-level-games-three-days-holiday-in-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ी स्कूलों में रहेंगे, विद्यार्थियों को अवकाश पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ी स्कूलों में रहेंगे, विद्यार्थियों को अवकाश पर भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2014 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। शिक्षा विभाग ने जैसे बच्चों की परीक्षाओं की तैयारी प्रभावित करने का जैसे फैसला ही कर लिया है। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं में अभी एक सप्ताह शेष है।
ऐसे में शहर के 10 स्कूलों में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन का फैसला लिया गया है। जिस कारण तीन दिनों तक इन स्कूलों में अवकाश रहेगा। जिससे बच्चों की परीक्षा की तैयारियां प्रभावित होंगी।
शिक्षा विभाग की ओर से छह से आठ सितंबर तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रदेशभर से करीब 1600 खिलाड़ी भाग लेंगे। इन खिलाड़ियों को रहने के लिए जिले के 10 स्कूलों में प्रबंध किया है। खिलाड़ियों को स्कूल के कमरे दिए जाने के कारण स्कूल प्रशासन ने विद्यार्थियों की छुट्टी करनी होगी। जबकि हरियाणा शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं का केवल एक सप्ताह शेष है, जिसमें विद्यार्थियों के तीन दिन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के कारण खराब होंगे। हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने अभी तक विद्यार्थियों के रोल नंबर जारी नहीं किए है। इस कारण विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विद्यार्थियों की पढ़ाई का हो रहा है नुकसान
शिक्षा विभाग के पुख्ता सूत्रों के अनुसार, खेल कैलेंडर जारी होने के कारण विद्यार्थियों को इसका नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा अभी तक जिले के स्कूलों में विद्यार्थियों का सिलेबस तक पूरा नहीं हुआ है। विभाग के अधिकारियों को इसके बारे में पूरी जानकारी है, लेकिन विभाग के आदेशों के आगे मजबूर है।
अभी तक स्कूलों में नहीं आए रोल नंबर
कक्षा दसवीं व बारहवीं के परीक्षा के लिए अभी तक स्कूलों में रोल नंबर नहीं आए हैं। रोल नंबर न आने के कारण स्कूल मुखिया की समस्याएं और अधिक बढ़ गई हैं।