{"_id":"68e4256c4bda1cbd2f0547fd","slug":"state-level-art-festival-2025-begins-in-sector-18state-level-art-festival-2025-begins-in-sector-18-chandigarh-news-c-16-pkl1079-837993-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: राज्य स्तरीय कला उत्सव 2025 का सेक्टर 18 में हुआ आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: राज्य स्तरीय कला उत्सव 2025 का सेक्टर 18 में हुआ आगाज
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। राज्य स्तरीय कला उत्सव 2025 का सोमवार को पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 18 में आगाज हुआ। कला प्रतिभाओं के इस सप्ताह भर चलने वाले उत्सव की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। यह उत्सव 6-13 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान विद्यालय के दो स्थानों पर वोकल म्यूजिक, इंस्ट्रूमेंट म्यूजिक, नृत्य, नाटक, पारंपरिक कहानी सुनाना और दृश्य कला की प्रतियोगिताएं होगी। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को कला के विविध स्वरूपों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
कला उत्सव वर्ष 2015 में प्रारंभ हुआ था और तब से यह माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों को कला के क्षेत्र में उत्कृष्टता की दिशा में अग्रसर होने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान कर रहा है। यह प्रतियोगिता विद्यालय, क्लस्टर, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक आयोजित होती है, जिससे विद्यार्थियों में सांस्कृतिक समझ, परंपराओं के प्रति आदर और भारत की विविधता के उत्सव का भाव विकसित होता है।
विज्ञापन
इस वर्ष क्लस्टर स्तर की प्रतियोगिताओं में कुल 5460 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें 3394 बालिकाएं, 1922 बालक तथा 144 दिव्यांग विद्यार्थी शामिल थे। इन्हीं में से चयनित श्रेष्ठ प्रतिभागी राज्य स्तर पर अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। विजेता प्रतिभागियों को राष्ट्रीय कला उत्सव में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
बॉक्स
सोमवार को कला उत्सव का कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसे उपनिदेशक विद्यालय शिक्षा सह उप एसपीडी समग्र शिक्षा सुनील बेदी, उपनिदेशक (डी-II) नीना कालिया, उपनिदेशक (डी-III) बिंदु अरोड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश जैन, उप डीइओ (I एवं II) निर्मल शर्मा और देवेंद्र कुमार, मिशन समन्वयक इंद्रा बेरवाल, शैक्षिक समन्वयक कोमल शर्मा, प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी मंजीत कौर (जीजीएमएसएसएस-21) तथा प्राचार्य सुखपाल कौर (जीएमएसएसएस-21) ने संयुक्त रूप से संपन्न किया। अपने उद्घाटन संबोधन में सुनील बेदी ने विद्यार्थियों की लगन, समर्पण और रचनात्मकता की प्रशंसा करते हुए कहा कि कला न केवल अभिव्यक्ति का माध्यम है, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का आधार भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को इस अवसर का उपयोग अपनी प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।
बॉक्स
उत्सव के प्रथम दिवस को संगीत को समर्पित किया गया। वोकल म्यूजिक की दो श्रेणियों एकल और समूह में आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल में संगीतकार संजीव कपूर, प्रोफेसर डॉ. जसप्रीत जस्सल, डॉ. सुषमा शर्मा, संगीत कोच प्रदीप शर्मा, डॉ. शिम्पी कश्यप और प्रो. हरविंदर सिंह शामिल रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की और संगीत के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने के प्रयासों की प्रशंसा की।