फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SSPs of 12 districts including Patiala, Jalandhar were changed in punjab

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जालंधर समेत 12 जिलों के एसएसपी बदले गए

Thu, 12 Jul 2018 09:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 12 Jul 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
SSPs of 12 districts including Patiala, Jalandhar were changed in punjab
तबादले - फोटो : amar ujala
पंजाब सरकार ने बुधवार को तत्काल प्रभाव से 18 आईपीएस और 12 पीपीएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत सूबे में 14 एसएसपी भी बदले गए हैं। सरकार के आदेश के अनुसार, जालंधर रूरल, लुधियाना रूरल, पटियाला, बठिंडा, फाजिल्का, फरीदकोट, नवांशहर, खन्ना, संगरूर, बटाला, श्री मुक्तसर साहिब, मानसा, कपूरथला और रोपड़ के एसएसपी बदल दिए गए हैं।
विज्ञापन


आदेश के अनुसार आईपीएस अधिकारियों में आईजी क्राइम जसकरण सिंह को अब आईजी पीएपी, जालंधर रूरल के एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर को एआईजी सीआई पंजाब, एसएसपी लुधियाना रूरल सुरजीत सिंह को एआईजी क्राइम, एसएसपी पटियाला एस. भूपति को एआईजी विजिलेंस ब्यूरो लगाया गया है। एआईजी एसएसओसी व एआईजी ओसीसीयू अमृतसर का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे सुखमिंदर सिंह मान को उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ एआईजी सीआई अमृतसर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
विज्ञापन


अन्य आईपीएस अधिकारियों में एसएसपी बठिंडा नवीन सिंगला को एआईजी एसबी-1, एआईजी सीआई स्वप्न शर्मा को एसएसपी रोपड़, एसएसपी फाजिल्का केतन बलीराम पाटिल को कमांडेंट पांचवीं बटालियन आईआरबी अमृतसर, एआजी पर्सोनल-3 गौरव गर्ग को एआईजी एसपीयू, एसएसपी फरीदकोट डा. नानक सिंह को एसएसपी बठिंडा, एआईजी एसबी-1 दीपक हिलोरी को एसएसपी नवांशहर, एडीसीपी मुख्यालय लुधियाना संदीप गर्ग को एसएसपी संगरूर, एसपी एसपीयू ध्रुव दहिया को एसएसपी खन्ना, एसपी इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी मोहाली अखिल चौधरी को कमांडेंट 36वीं बटालियन पीएपी बहादुरगढ़, एसपी एसपीयू गुलनीत सिंह खुराना को एसएसपी फाजिल्का, एडीसीपी हेडक्वार्टर अमृतसर चरणजीत सिंह को एसपी एसपीयू, एसपी हेडक्वार्टर पठानकोट भागीरथ सिंह मीणा को एसपी एसपीयू, एडीसीपी ट्रैफिक अमृतसर गौरव तूरा को एडीसीपी मुख्यालय अमृतसर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीपीएस अधिकारियों में, एआईजी इंटेलिजेंस स्वर्णदीप सिंह को एसएसपी बटाला, एसएसपी नवांशहर सतिंदर सिंह को एसएसपी कपूरथला, एआईजी विजिलेंस ब्यूरो वरिंदर सिंह बराड़ को एसएसपी लुधियाना रूरल, एसएसपी खन्ना नवजोत सिंह को एसएसपी जालंधर रूरल, एसएसपी संगरूर मनदीप सिंह सिद्धू को एसएसपी पटियाला लगाया गया है जबकि असिस्टेंट कमांडेंट 80वीं बटालियन पीएपी मनजीत सिंह ढेसी को अब एसएसपी श्री मुक्तसर साहिब लगाया गया है।


अन्य पीपीएस अधिकारियों में, एआईजी एसपीयू मनधीर सिंह को एसएसपी मानसा, एसएसपी बटाला ओपिंदरजीत सिंह घुम्मन को कमांडेंट 27वीं बटालियन पीएपी जालंधर लगाते हुए एआईजी ओसीसीयू जालंधर का अतिरिक्त प्रभार, एसएसपी श्री मुक्तसर साहिब सुशील कुमार को एआईजी क्राइम पंजाब, एसएसपी मानसा परमबीर सिंह परमार को कमांडेंट 9वीं बटालियन पीएपी अमृतसर, एसएसपी कपूरथला संदीप कुमार शर्मा को एआईजी पर्सोनल-3 सीपीओ पंजाब और एसएसपी रोपड़ राज बचन सिंह संधू को एसएसपी फरीदकोट तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed