{"_id":"80a48e5c7fbc92359411d15ea24e2247","slug":"ssp-operation-rs-ghumman-become-dig","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलिए चंडीगढ़ के नए डीआईजी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलिए चंडीगढ़ के नए डीआईजी से
राजेश्ा ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 24 Apr 2014 12:48 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी ऑपरेशन आरएस घुम्मन रिटायरमेंट से पहले बुधवार को चंडीगढ़ पुलिस के डीआईजी प्रमोट हो गए हैं।
विज्ञापन
घुम्मन एक सप्ताह बाद रिटायर होने वाले हैं। इस समय शहर में डीआईजी का पद भी खाली है। आलोक कुमार के शहर से तबादले के बाद से यह पद खाली पड़ा है हालांकि डीआईजी के कमरे में एसएसपी ऑपरेशन पहले से ही बैठ रहे हैं।
दिल्ली स्थित गृह मंत्रालय की ओर से उन्हें प्रमोट करने के आदेश आए हैं। मालूम हो कि यूटी कैडर के आईपीएस आरएस घुम्मन ने 16 दिसंबर 2008 को चंडीगढ़ पुलिस में एसएसपी आपरेंशन का पद संभाला था। घुम्मन को राष्ट्रपति पदक भी मिल चुका है।
विज्ञापन