{"_id":"9ebb77190bedbd08adb166aaf0252c68","slug":"ssp-naunihal-singh-chandigarh-police-court-threat","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौनिहाल सिंह का मामला दूसरे बैच को रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौनिहाल सिंह का मामला दूसरे बैच को रेफर
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 11 Dec 2013 08:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने यूटी के एसएसपी नौनिहाल सिंह पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर सुरक्षा की गुहार लगाने वाली याचिका को दूसरी बेंच के पास रेफर कर दिया है।
मंगलवार को मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस रेखा मित्तल ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर इसे अन्य बेंच के पास रेफर करने के निर्देश जारी कर दिए। एसएसपी के खिलाफ उनके ही दोस्त लुधियाना निवासी जसविंदर वालिया ने हाईकोर्ट में प्रोटेक्शन अपील दाखिल की है।
करीब 600 पन्नों की इस याचिका में कई व्यक्तिगत और व्यवसायिक मामलों का हवाला देकर एसएसपी नौनिहाल सिंह पर विश्वासघात का आरोप जड़ा है।
याचिका में कहा गया है कि एसएसपी ने उनका कई मामलों में उपयोग किया है। मंगलवार को मामले की सुनवाई के दौरान वालिया के वकील ने दलील दी कि एसएसपी उनको और उनके परिवार को धमकियां दे रहे हैं। दोस्ती टूटने के बाद उनकी आजादी और निजता को खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
याचिका में हाईकोर्ट से आग्रह किया गया है कि उन्हें एसएसपी से जान का खतरा है, लिहाजा उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई जाए।