{"_id":"69e936f0839d3c021f05d390","slug":"ssp-conducted-surprise-checking-and-reviewed-security-arrangements-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1001938-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: एसएसपी ने की सरप्राइज चेकिंग, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: एसएसपी ने की सरप्राइज चेकिंग, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
विज्ञापन
चंडीगढ़। एसएसपी कंवरदीप कौर ने बुधवार को शहर में सरप्राइज चेकिंग कर संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा इंतजामों का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न जगहों पर पुलिस व्यवस्था और तैनाती का बारीकी से जायजा लिया गया। एसएसपी नाकों की चेकिंग करती हुईं शहर के बॉर्डर एरिया पर पहुंचीं।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से बातचीत भी की और उन्हें सतर्क रहने के निर्देश दिए। जहां-जहां कमी पाई गई, वहां तुरंत सुधार करने और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के आदेश जारी किए गए। उन्होंने साफ कहा कि शहर की सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर हाल में नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। शहर में 24 घंटे नाके लगाए जा रहे हैं।