फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sri Chaitanya Gaudiya Math has served 2.5 lakh people till now

श्री चैतन्य गौड़ीय मठ ने अब तक ढाई लाख लोगों को भोजन कराया

Wed, 15 Apr 2020 01:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Sri Chaitanya Gaudiya Math has served 2.5 lakh people till now
चंडीगढ़। प्रशासन द्वारा लॉकडाउन एवं कर्फ्यू घोषित करने के बाद कॉलोनियों में रहने वाले गरीब मजदूरों के लिए श्री चैतन्य गौड़ीय मठ की ओर से भोजन की व्यवस्था की गई थी। मठ के प्रवक्ता जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान 21 दिन तक मठ की ओर से ढाई लाख लोगों के लिए लंगर का इंतजाम किया गया। मठ में बुधवार से लंगर की सेवा बंद होगी। दोबारा लंगर सेवा कब शुरू होगी, इसके बारे में बाद में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन घोषित करने के बाद मठ मंदिर में रोज दो समय भोजन की व्यवस्था निरंतर रही। इसमें कई संस्थाओं एवं चंडीगढ़ प्रशासन के फूड एंड सप्लाई विभाग का भी सहयोग रहा। मठ के भक्तजन जरूरतमंदों को प्रतिदिन प्रसाद वितरित करने के लिए कॉलोनियों में एवं निश्चित स्थानों पर जाते रहे। इसमें प्रतिदिन लगभग 10000 व्यक्तियों के लिए मठ की रसोई दिन-रात काम करती रही।
विज्ञापन

मठ ने भोजन की पौष्टिकता एवं स्वच्छता पर पूरा ध्यान रखा। रसोई में लगभग 10 भक्तजनों की टीम कार्य करती रही। इस फूड मिशन का नेतृत्व मठ के अखिल भारतीय महासचिव भक्ति विचार विष्णु महाराज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed