फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sports ground to be built in PU South Campus in new year

पीयू साउथ कैंपस में नए साल में बनेगा स्पोर्ट्स ग्राउंड

Fri, 27 Dec 2019 01:30 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Sports ground to be built in PU South Campus in new year
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में खाली पड़ी जमीन पर जल्द ही आउटडोर खेल गतिविधियों के लिए ग्राउंड तैयार किया जाएगा। इसके लिए स्टूडेंट काउंसिल एनएसयूआई के अध्यक्ष निखिल नर्मेता ने वीरवार को पीयू स्पोर्ट्स डायरेक्टर से मीटिंग की। मीटिंग में फैसला लिया गया कि यूआईईटी और ब्वॉयज हॉस्टल-8 के पास खाली पड़ी जगह का मुआयना किया जाएगा। इसके बाद जल्द ही जगह के अनुरूप वहां खेल के लिए ग्राउंड की कंस्ट्रेक्शन शुरू करवा दी जाएगी।
विज्ञापन

पीयू के साउथ कैंपस में खेल सुविधाओं के लिए विद्यार्थी पिछले काफी समय से मांग कर रहे हैं। साउथ कैंपस के यूआईईटी और ब्वॉयज हॉस्टल-8 के पास काफी जगह खाली पड़ी है। यहां किक्रेट या फुटबॉल का ग्राउंड बनवाया जा सकता है। स्टूडेंट काउंसिल एनएसयूआई के अध्यक्ष निखिल नर्मेता ने पीयू स्पोर्ट्स डायरेक्टर से वीरवार को इस संबंध में मुलाकात की। निखिल ने बताया कि डायरेक्टर ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जनवरी में वो साइट विजिट कर जगह का मुआयना करेंगे। इसके साथ ही यह सुनिश्चित करेंगे कि वहां यूआईईटी की पहले से कोई कंस्ट्रक्शन की योजना तो नहीं हैं। अगर जमीन खाली हुई तो वहां जगह के अनुसार फुटबॉल, किक्रेट या ऑर्चरी के लिए ग्राउंड तैयार करवा दिया जाएगा। एनएसयूआई ने साउथ कैंपस में खेल सुविधाओं को लेकर डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स के साथ पहले भी 10 जून को बैठक की थी। लेकिन उस दौरान विभाग की तरफ से कुछ समस्याएं आ गई थी।
विज्ञापन

बॉक्स
एर्न व्हाइल लर्न के लिए तिथि आगे बढ़ाने की मांग
एनएसयूआई ने बैठक के दौरान डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स से एर्न व्हाइल यू लर्न के लिए एप्लीकेशन जमा करवाने की तिथि आगे बढ़ाकर 10 जनवरी, 2020 करने की मांग की है। दो साल पहले हुई इस स्कीम में विद्यार्थी पीयू कैंपस में किसी भी विभाग में पार्ट टाइम काम कर सकता है। इसके लिए उसे एक घंटे के 100 रुपये तनख्वाह दी जाती है। वहीं विद्यार्थी अधिकतम महीने में 40 घंटे काम कर सकता है। इस स्कीम के तहत फिलहाल विद्यार्थी विभागों की लाइब्रेरी, एसी जोशी लाइब्रेरी में किताबें के रखरखाव और डाटा एंट्री जैसे काम कर रहे हैं। अब विद्यार्थी स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट में भी ग्राउंड स्टाफ के सुपरविजन संबंधी काम कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
हमारी विद्यार्थियों के साथ बातचीत हुई है। अगर खाली पड़ी जमीन पर विभाग की पहले से र्कोई योजना नहीं हैं तो हम जमीन का मुआयना कर इनडोर या आउटडोर खेल गतिविधियों के लिए कंस्ट्रक्शन शुुरू करवा देंगे।
- परमिंदर सिंह, डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स, पीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed