फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sports

खुदा को याद किया और शुरू कर दी बल्लेबाजी

Wed, 11 Dec 2019 01:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
sports
मैंने बुधवार सुबह बल्लेबाजी छोर संभालने से पहले खुदा का नाम लिया और बल्लेबाजी शुरू कर दी। मेरे ऊपर न तो कोई दबाव था और न ही कोई जल्दी। यह जरूर था कि टीम को एक बड़े स्कोर तक ले जाया जाए और ऐसा किया भी। एक-दो रन लेकर मैंने अपना दोहरा शतक पूरा किया। इस दौरान ज्यादा कोशिश यह भी रही कि मनन वोहरा को स्ट्राइक दी जाए। जब मैंने दोहरा शतक पूरा किया तो आसमान की ओर देखकर खुदा को याद किया और दोबारा शुरू हो गया। यह कहना है मोहम्मद अर्सलान खान का।
विज्ञापन

मैच देखने भाई आए, पिता नहीं पहुंचे
मोहम्मद अर्सलान खान ने कहा कि उनके भाई थोड़े समय के लिए मैच देखने जरूर आए, लेकिन पिता नहीं पहुंचे। अर्सलान ने कहा कि पिता उनका कोई मैच देखने नहीं आते हैं। क्योंकि वह सोचते हैं कि वह मैदान में आएंगे तो अर्सलान आउट हो जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मोहम्मद अर्सलान खान ने मैच के पहले दिन ही अपना शतक पूरा होते ही दोहरे शतक के इरादे जाहिर कर दिए थे। बीसीसीआई के फॉरमेट अंडर-23 वन डे में अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी से विरोधी टीमों के लिए खौफ बने मोहम्मद अर्सलान खान ने अपने रणजी डेब्यू मैच में ताबड़तोड़ दोहरा शतक जमाकर दिखा दिया कि उनमें क्रिकेट का कितना जुनून है। 233 रन बनाकर नाबाद रहे अर्सलान ने विकेट के बारे में बताया कि पिच में गेंद थोड़ा टर्न हो रही थी तो कभी लो हो रही थी। ऐसे में शॉट सिलेक्शन से ही उन्होंने मोर्चा मारा। खान ने कहा कि वे कभी प्लान करके मैदान में खेलने के लिए नहीं जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्सलान की पहचान
15 सितंबर 1999 को जन्मे अर्सलान खान ने अंडर-23 में 5 शतक और 2 अर्ध शतक जड़े थे। अर्सलान पहले हिमाचल की तरफ से खेलते थे। चंडीगढ़ को रणजी में मान्यता मिलने के बाद उन्होंने चंडीगढ़ टीम से खेलना ठीक समझा। अर्सलान के पिता की सेक्टर 17 में टेलरिंग की दुकान है।

डेब्यू मैच में ही रच डाला इतिहास
चंडीगढ़ के युवा खिलाड़ियों ने बीसीसीआई की ओर से चंडीगढ़ की टीम को रणजी में मान्यता प्राप्त करने के बाद पहली बार ‘रण’ के लिए उतरी यूटी क्रिकेट टीम ने पहले डेब्यू मैच में ही एक नया इतिहास बना डाला। मैच में जहां अर्सलान खान ने दोहरा शतक ठोक कर अपने इरादे जता दिए, वहीं, शिवम भांबरी ने भी शतकीय प्रहार कर सिटी के क्रिकेट की धार को सामने रख दिया। याद रहे कि यह वही क्रिकेट स्टेडियम है, जिसने इतिहास रचने वाले क्रिकेटरों को जन्म दिया है। इसमें कपिल देव, युवराज सिंह, चेतन शर्मा जैसे नामी गिरामी क्रिकेटर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed