फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Spitting in public places may have to go to jail in Chandigarh

सार्वजनिक स्थलों पर थूका तो जाना पड़ सकता है जेल, सैर करने पर सोशल मीडिया में डाली जाएगी फोटो

Thu, 16 Apr 2020 01:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 16 Apr 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Spitting in public places may have to go to jail in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

चंडीगढ़ प्रशासन ने बुधवार को केंद्र सरकार की तरफ से जारी संशोधित गाइडलाइंस के तहत सार्वजनिक स्थलों पर थूकने को दंडनीय अपराध बना दिया है। अब अगर किसी ने पान, गुटका या तंबाकू आदि खाकर थूका तो उसे जेल भी जाना पड़ सकता है। अधिकारियों को इन आदेशों की सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन


प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने चंडीगढ़ को कोरोना का हॉटस्पॉट घोषित करने के बाद अधिकारियों को और सख्ती बरतने के आदेश जारी किए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से मिलने वाले सभी निर्देशों का शहर में सख्ती से पालन होना चाहिए। प्रशासक ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि कोरोना से लड़ रहे डॉक्टरों और हेल्थ वर्करों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए। इसके अलावा जांच प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च द्वारा सुझाए गए नए तकनीकों का सहारा लिया जाए।  
विज्ञापन


575670 लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग पूरी  
डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डॉक्टर जी दीवान ने बताया कि बुधवार तक शहर के 575670 लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग की जा चुकी है। शहर के विभिन्न हिस्सों में घर-घर जाकर लोगों से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा जा रहा है और अगर किसी की तबीयत खराब पाई जाती है तो उसे आवश्यकता अनुसार अस्पताल में भर्ती किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फूड एंड सप्लाई सेक्रेटरी विनोद पी कावले ने बताया कि बुधवार तक 5100 परिवारों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 15 किलो गेहूं और तीन किलो दाल मुहैया कराया जा चुका है। नगर निगम के कमिश्नर केके यादव ने बताया कि पूरे शहर में 103 सीटीयू की बसें लोगों के घरों तक सब्जियां और राशन पहुंचा रही हैं। 

सीनियर सिटीजन से संपर्क करें डीजीपी: बदनौर

चंडीगढ़ के डीजीपी संजय बेनीवाल ने कहा कि अब तक 3772 गाड़ियों को जब्त किया जा चुका है और कर्फ्यू के दौरान शहर में बेवजह घूम रहे 485 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। डीजीपी को कहा गया कि वह शहर के सीनियर सिटीजन से फोन पर बातचीत करें और जानने की कोशिश करें कि उन्हें किस तरह की समस्याएं आ रही हैं। साथ ही उनकी समस्याओं का हल भी किया जाए। प्रशासक ने शहर के गौशालाओं का खासतौर पर ध्यान रखने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि गोशाला तक चारा पहुंचे, इसका ध्यान रखा जाए। साथ ही स्ट्रे डॉग्स तक खाना पहुंचाने के लिए भी अधिकारियों को आदेश दिए।

‘वीवीआईपी’ सावधान! सुबह सैर करने निकले तो सोशल मीडिया पर डाली जाएगी फोटो
चंडीगढ़ में कर्फ्यू के लागू होने के बावजूद बहुत से लोग खुद को वीआईपी मानते हुए रोजाना पार्कों में सैर कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई भी जारी है। अब एडवाइजर मनोज परिदा ने ऐसे लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अब अगर कोई सुबह सैर करते पाया गया तो उसका नाम और पद सोशल मीडिया व मीडिया में प्रकाशित किया जाएगा।

परिदा ने वीआईपी लोगों को ट्विटर अकाउंट पर अलग ही परिभाषा दी है। उन्होंने वीआईपी की फुल फॉर्म 'वेरी इडियोटिक पर्सन' यानी सबसे मूर्ख आदमी करार दिया है। परिदा को यह परिभाषा इसलिए बतानी पड़ी क्योंकि बार-बार आग्रह करने के बावजूद भी कई लोग खुद को वीआईपी श्रेणी में मानते हुए कर्फ्यू का सरेआम उल्लंघन कर रहे हैं। 

इन वीआईपी लोगों को न अपनी और न ही किसी दूसरे की जिंदगी की चिंता है। जानकारी के अनुसार, अधिकारियों को आदेश दे दिए गए हैं कि ऐसे लोगों के खिलाफ किसी भी प्रकार की रियायत न बरती जाए बल्कि उनके पद और पते पूछकर सोशल मीडिया व मीडिया में फोटो के साथ प्रकाशित किए जाएं ताकि उन्हें शर्मिंदगी महसूस हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed