फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   spicejet engneer murdered his wife

पत्नी का 'कातिल' बना स्पाइसजेट का इंजीनियर

Sun, 01 Feb 2015 07:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 01 Feb 2015 07:50 AM IST
विज्ञापन
spicejet engneer murdered his wife

स्पाइसजेट में इंजीनियर के तौर पर कार्यरत युवक पर पत्नी की हत्या का आरोप लगा है। युवक की शादी बंगलूरू निवासी फेसबुक फ्रेंड से चैटिंग के बाद करीब 11 महीने पहले हुई थी। ससुराल पक्ष पर दहेज में मांगे जा रहे पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर हत्या का आरोप है। हालांकि, पंचकूला सेक्टर-26 निवासी ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है।

विज्ञापन


करीब 23 वर्षीय पूजा की हत्या के आरोप में पुलिस ने स्पाइसजेट के इंजीनियर पति सुचित गुप्ता, सास-ससुर सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ चंडी मंदिर थाने में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


सेक्टर छह स्थित जनरल अस्पताल में मृतका के शव का पोस्टमार्टम किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार, मृतका के गले पर तेजधार ब्लेड जैसे निशान मिले हैं। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर भेजी थी मारपीट की तस्वीर

spicejet engneer murdered his wife

सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार सुबह 10 बजे पूजा की अपनी मां जयश्री से फोन पर डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई थी। पूजा ने मां से कहा था कि मुझे यहां से ले जाओ। पूजा की बड़ी बहन ममता ने बताया कि 29 तारीख की रात पूजा ने फोन कर बताया था कि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। कुछ दिन पहले पूजा से मारपीट की गई थी, जिसकी फोटो पूजा ने परिवार को व्हाट्सएप पर भेजी थी।

पंचकूला आकर की थी शादी
मृतका के भाई नवीन ने बताया कि सात मार्च को उन्होंने पंचकूला आकर बहन की शादी की थी। इसमें करीब 10 लाख रुपये खर्च किए थे और 350 ग्राम सोने के आभूषण दिए थे। आरोप है कि ससुराल वाले पांच लाख रुपये मांग रहे थे।

रुपये नहीं मिलने पर पति ने कई बार मारपीट की थी, लेकिन शहर के बारे में जानकारी नहीं होने की वजह से वह पुलिस तक नहीं पहुंच सकी। चंडी मंदिर थाना के एसएचओ अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed