फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   speed breakers_nagar nigam_panchkula

यहां के स्पीड ब्रेकरों से हुए लोगों के हाल बेहाल

Sat, 07 Dec 2013 12:39 PM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 07 Dec 2013 12:39 PM IST
विज्ञापन
speed breakers_nagar nigam_panchkula
सड़कों पर हादसों को रोकने के लिए स्पीड ब्रेकर तो बना दिए गए, लेकिन मेंटिनेंस पर किसी का ध्यान नहीं है। कहीं स्पीड ब्रेकर पर निशान मिट चुके हैं तो कहीं रिफ्लेक्टर पर धूल-मिट्टी जमी है। कहीं-कहीं स्पीड ब्रेकर टूटे पड़े हैं।
विज्ञापन


खासकर सेक्टर-15 के स्कूलों के आसपास सबसे खस्ताहाल हालत है। स्पीड ब्रेकर टूटा होने के कारण वाहन चालक तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हैं, जिससे हादसे का डर बना रहता है।
विज्ञापन


सेक्टर-15 मार्केट के पास हॉलमार्क स्कूल के सामने का स्पीड ब्रेकर एक तरफ टूटा पड़ा है। ब्रेकर से बचने के लिए अक्सर वाहन चालक रांग साइड में आ जाते हैं, जिससे सामने से आने वाले वाहनों की चपेट में आने का खतरा बना रहता है। कई बार बाइक और कारों की यहां भिड़ंत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी सेक्टर में गर्ल्स स्कूल के सामने भी मेटालिक स्पीड ब्रेकर टूटा है और रात के वक्त इनकी पहचान हो सके, इसके लिए लगाए गए रिफ्लेक्टर पर धूल जमी है।

मार्केट के एक तरफ एक और स्कूल के पास बने स्पीड ब्रेकर की मार्किंग मिट चुकी है। सेक्टर-4 निवासी एक छात्र पार्थ ने बताया कि स्पीड ब्रेकर टूटे होने की वजह से अक्सर यहां हादसे होते रहते हैं।

स्पीड ब्रेकर की ऊंचाई अधिक होने की वजह से कार चालकों को दिक्कतें होती हैं। कार की ग्राउंड क्लीयरेंस कम होने पर अक्सर दुर्घटना और कार के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। रात के वक्त स्पीड ब्रेकर की पहचान नहीं होती है। इसलिए रिफ्लेक्टर का होना बेहद जरूरी है।
- जसविंदर, सेक्टर-12

सेक्टर-15 में स्पीड ब्रेकरों की संख्या काफी अधिक है, जिनमें ज्यादातर खस्ताहाल हैं। नगर निगम को इन स्पीड ब्रेकरों की मरम्मत करानी चाहिए, ताकि लोगों की परेशानियां दूर हों।
- सुनील वशिष्ट, प्रधान, रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर-15

स्पीड ब्रेकरों की खस्ताहालत की वजह से बाइक सवार जहां हादसे का शिकार होते हैं, वहीं मार्केट के सामने टूटे हुए ब्रेकर की चपेट में आने से हर हफ्ते लोग दुर्घटना का शिकार होते हैं। इन्हें नए सिरे से बनाया जाना चाहिए, ताकि इनकी आसानी से पहचान हो सके। रिफ्लेक्टर या मार्किंग बेहद जरूरी है।

- एके तलवार

बाइक में शॉक एब्जॉर्बर खराब होने का खतरा
सेक्टर-15 में ऑटो रिपेयरिंग सेंटर के मालिक परविंदर शर्मा के मुताबिक, नई बाइक अधिकतर 70-80 बार स्पीड ब्रेकरों के झटके झेल सकती है। टूटू स्पीड ब्रेकरों से बाइक के शॉक एब्जॉर्बर खराब हो जाते हैं।

वहीं कारों की व्हील बैलेंसिंग की भी समस्या पैदा होने लगती है। इनकी ऊंचाई के साथ-साथ सभी मानकों का ध्यान रखकर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed