राधास्वामी सत्संग के लिए स्पेशल ट्रेन, पढ़ें शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर-ब्यास-अजमेर (वाया जयपुर, अलवर, हिसार) पूरी तरह आरक्षित राधास्वामी सत्संग स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन ने बताया कि अजमेर-ब्यास-अजमेर सत्संग एक्सप्रेस अजमेर से 24 सितंबर को सुबह साढ़े 8 बजे रवाना होगी। यह सुबह साढ़े 10 बजे जयपुर से होते हुए दोपहर 02:50 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। दस मिनट के स्टॉपेज के बाद ट्रेन 3 बजे रवाना होगी और बृहस्पतिवार देर रात 02:30 बजे ब्यास पहुंचेगी।
वहीं, वापसी मे ब्यास-अजमेर सत्संग स्पेशल एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 09604) बनकर 28 सितंबर को शाम सवा 4 बजे रवाना होगी। देर रात 11:45 बजे यह हिसार से अलसुबह 03:17 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। ट्रेन के जयपुर पहुंचने का समय सुबह सात बजे रहेगा और 10 बजे यह अजमेर पहुंचेगी।
यह रहेगा सत्संग स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल
09603 अजमेर-व्यास सत्संग स्पेशल----स्टेशन-------09604 व्यास-अजमेर सत्संग स्पेशल
आगमन---------प्रस्थान--------------------------------आगमन------------प्रस्थान
-----------08:30(24 सितंबर)-------अजमेर -----------10:00(29सिंतबर) -------
08:45--------08:47-----------------मदार-------------09:29-----------09:31
09:05---------09:07--------------किशनगढ़-----------08:41------------08:43
09:44---------09:46--------------फुलेरा--------------08:00------------08:02
10:30---------10:40--------------जयपुर--------------07:00------------07:10
10:50---------10:52-------------गांधीनगर------------06:30-------------06:32
11:33---------11:35---------------दौसा---------------05:37------------05:39
11:58---------12:00-------------बांदीकुई--------------05:13-------------05:15
01:08-------01:10(दोपहर)-------अलवर--------------04:18-------------04:20
02:50----------03:00-------------रेवाड़ी--------------03:17--------------03:22
06:30----------07:00-------------हिसार--------------11:45-------------12:05(रात)
02:30(25सितंबर)------------------ब्यास-----------------04:15(28सितंबर)