फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Special train leaves from Chandigarh for Bhagalpur and Hardoi

लॉकडाउन: चंडीगढ़ से प्रवासी मजदूरों का पलायन जारी, भागलपुर और हरदोई दो स्पेशल ट्रेन रवाना

Wed, 13 May 2020 01:43 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 13 May 2020 01:43 AM IST
सार

  • भागलपुर के लिए दोपहर 2 बजे और हरदोई के लिए शाम साढ़े 6 बजे ट्रेन में बैठे यात्री
  • प्रत्येक ट्रेन से भेजे गए हैं 1188 श्रमिक, पहुंचने पर वहां भी की जाएगी सभी की स्क्रीनिंग

विज्ञापन
Special train leaves from Chandigarh for Bhagalpur and Hardoi
चंडीगढ़ से प्रवासी मजदूरों का पलायन जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन में सिटी ब्यूटीफुल में फंसे बिहार और यूपी के श्रमिकों को लेकर स्पेशल श्रमिक ट्रेन मंगलवार को रवाना हुई है। पिछले दो दिनों से बिहार और यूपी के श्रमिकों को यूटी प्रशासन की ओर से उनके प्रदेश भेजा जा रहा है। 24-24 कोचों की इन दोनों ट्रेनों में बिहार और यूपी के अलग-अलग जिलों और शहरों के श्रमिक शामिल हैं। 

विज्ञापन


मंगलवार देर शाम को यह ट्रेन रवाना होने से पहले इन श्रमिकों की चंडीगढ़ के आईएसबीटी में स्क्रीनिंग की गई और इसके बाद 48 बसों से इन्हें चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बारी-बारी से लाया गया। इस दौरान कोरोना से बचाव के लिए सभी मानकों का पूरा ध्यान रखा गया। इसके बाद यहां से एक ट्रेन में 1188 श्रमिकों को चंडीगढ़ से भेजा गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि चंडीगढ़ से दोपहर 2 बजे भागलपुर के लिए मजदूरोें को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन निकली है। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय पर रवाना हुई है। इसके प्रत्येक कोच में 54 श्रमिक सवार थे और कुल 1188 यात्री गए। वहीं दूसरी ट्रेन रात 9 बजकर 24 मिनट पर चली और इसमें भी 1188 यात्री सवार थे। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक घंटा 24 मिनट देरी से रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को यूटी प्रशासन ने रखा कोरोना सेफ्टी मानकों का पूरा ध्यान
मंगलवार को यूटी प्रशासन ने श्रमिकों को भेजने के लिए कोरोना सेफ्टी के सभी मानकों का पूरा ध्यान रखा। दरअसल सोमवार को यूटी गेस्ट हाउस से श्रमिकों के लिए आने वाला खाना लाने वाले कर्मचारी बिना ग्लव्ज के रेलवे स्टेशन पर खाना पहुंचा रहे थे। कई के ग्लव्ज फटे हुए थे। इसके अलावा पानी के हैंड फ्री नलकें भी नहीं लगे थे। इस मामले को अमर उजाला ने मंगलवार को माई सिटी संस्करण में प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और सभी सावधानियां बरती गईं। 

भागलपुर जाने के बाद किया जाएगा क्वारंटीन
चंडीगढ़ से भागलपुर पहुंचने के बाद वहां के स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में इन इन सभी श्रमिकों को अलग-अलग रूट पर जाने वाली बसों में बैठाकर क्वारंटीन होम के लिए भागलपुर स्टेशन से भेजा जाएगा। इससे पहले सभी का प्लेटफार्म पर रजिस्ट्रेशन होगा और थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। 


चंडीगढ़ से सभी श्रमिकों के हाथ पर मुहर लगाई है। इसकेबाद खाने के पैकेट, मास्क और पानी की बोतल देकर भेजा गया है। हरदोई पहुंचने वाले श्रमिक भी स्क्रीनिंग के बाद किए जाएंगे क्वारंटीन हरदोई जिला प्रशासन ने भी रेलवे स्टेशन पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। बुधवार को स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रवासी मजदूरों की स्क्रीनिंग करेगी। स्टेशन पर 50 से ज्यादा बसों में बैठाकर इन्हें क्वारंटीन होम भेजा जाएगा। कोरोना संदिग्धों के सैंपल लिए जाएंगे। यह जानकारी मोहाली से हरदोई जाने वाले एक श्रमिक ने दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed