{"_id":"b7a09f7cd18126a3223dcf9db9fd97c2","slug":"special-train-for-vaishno-devi-from-jalandhar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Sun, 16 Aug 2015 12:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैष्णो देवी जाने के इच्छुक लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे एक स्पेशल ट्रेन शुरू करने जा रहा है। यह ट्रेन जालंधर से कटड़ा तक के लिए चलेगी। ट्रेन 19 अगस्त से शुरू होगी और एक अक्तूबर तक चलेगी। सप्ताह में 5 दिन ट्रेन का रूट रहेगा।
विज्ञापन
ट्रेन संख्या 04995 और यह जालंधर से माता वैष्णो देवी कटड़ा के लिए हर बुधवार, वीरवार, शनिवार, रविवार और सोमवार सुबह 5.10 पर चलकर दोपहर 12.55 पर कटड़ा पहुंचेगी।
विज्ञापन
इसी तरह कटड़ा से ट्रेन संख्या 04996 18 अगस्त से 30 सितम्बर तक हर मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार दोपहर 1.20 पर चलकर शाम 6.50 पर जालंधर सिटी पहुंचेगी।
विज्ञापन
ट्रेन फास्ट पैसेंजर स्पेशल है। ये ट्रेन टांडा, दसूहा, मुकेरियां, पठानकोट कैंट, कठुआ, हीरा नगर, सांबा, विजयपुर, जम्मू, जम्मूतवी, राम नगर और ऊधमपुर, स्टेशनों पर भी (दोनों दिशाओं में) रुकेंगी। कोच आरक्षित नहीं होंगे।