फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   special train for pilgrimage of 7 jyotirlinga

इस स्पेशल ट्रेन से करें 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन

Fri, 27 Mar 2015 05:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 27 Mar 2015 05:32 PM IST
विज्ञापन
special train for pilgrimage of 7 jyotirlinga

इंडियन रेलवे केटरिंग व टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) भगवान शंकर से जुड़े सात शहरों का सफर कराने की तैयारी में है।

विज्ञापन

 इसके लिए भारतीय रेलवे के सहयोग से तीर्थ यात्रा विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। तीर्थ यात्री 16-27 अप्रैल के बीच इससे सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकेंगे।

आईआरसीटीसी के मुताबिक, विशेष ट्रेन चंडीगढ़ से चलेगी। यह अंबाला, दिल्ली, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ होते हुए आगे बढ़ेगी। ट्रेन से यात्री उज्जैन में महाकालेश्वर एवं ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारका में नागेश्वर, वेरावल में सोमनाथ, औरंगाबाद में घृश्नेश्वर एवं नासिक में त्रयम्बकेश्वर के दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन


आईआरसीटीसी ने यात्रियों की सहूलियत के लिए विशेष पैकेज भी दिया है।  तीर्थ यात्रा विशेष ट्रेन की जानकारी देने के लिए तीन मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं। मुसाफिर 9717648888, 9717286668 व 9717748877 नंबर पर पूछताछ कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन में सफर करने का ये है किराया

special train for pilgrimage of 7 jyotirlinga

स्पेशल ट्रेन में सफर करने के लिए यात्रियों को स्लीपर के लिए 10,920 रुपये, थर्ड एसी के लिए 23,640 रुपये व सेकेंड एसी के लिए 31,800 रुपये चुकाने होंगे।

गर्मियों की छुट्टियों में घूमने की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। पेश हैं आपके लिए कुछ स्पेशल टूर पैकेज।  
 
कश्मीर- मेक माई ट्रिपः पैकेज 26999 रुपये(प्रति व्यक्ति), सात दिन छह रात, नई दिल्ली से रिटर्न फ्लाइट, होटल, साइट सीन, गुलमर्ग में स्टे।
कश्मीर सोनमर्ग- पैकेज 26999 रुपये(प्रति व्यक्ति), सात दिन छह रात, रिटर्न फ्लाइट, होटल, साइट सीन, सोनमर्ग और गुलमर्ग में स्टे।

जेएंडके टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन- मिस्टिक कश्मीर (पांच रात छह दिन), प्रीमियर पैकेज-38500 (कपल), दस का ग्रुप-1,17,500 रुपये (ब्रेक फास्ट, ट्रांसपोर्ट, गुलमर्ग, सोनबर्ग की सैर, डल झील में स्टे)

वेल ऑफ कश्मीर- कपल 35000 रुपये, दस का ग्रुप-एक लाख रुपये (ब्रेक फास्ट, ट्रांसपोर्ट, कश्मीर के खास बागीचों की सैर, साइट सीन, गुलमर्ग में रुकना, सोनमर्ग में स्टे, मुगल गार्डन और डल झील)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed