{"_id":"bb6bad2ee88f289145c1c39372851183","slug":"special-train-for-nanded-sahib-from-amritsar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः श्री नांदेड़ साहिब के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबः श्री नांदेड़ साहिब के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Fri, 01 Jan 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री तीर्थस्थल मुफ्त यात्रा स्कीम के तहत अमृतसर स्टेशन से नांदेड़ स्पेशल ट्रेन को रवाना कर दिया गया। एक हजार श्रद्धालु गए हैं। ट्रेन को डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अटारी क्षेत्र से एक हजार श्रद्धालु का पहला जत्था इस ट्रेन से रवाना हुआ।
विज्ञापन
इस मौके पर डिप्टी सीएम के साथ राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, कैबिनेट मंत्री गुलजार सिंह रणीके, पूर्व सांसद रत्न सिंह अजनाला, डीसी रवि भगत, एसडीएम-2 राजेश शर्मा और बाबा-बकाला के एसडीएम राजेश पोपली समेत कई अन्य सरकारी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस मौके पर सुखबीर ने कहा कि स्पेशल ट्रेन को पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से अलग-अलग तारीख को चलाया जाएगा। दमदमा साहिब से नांदेड़ साहिब के लिए 4 दिसंबर, आठ दिसंबर को श्री आनंदपुर साहिब से स्टेशल ट्रेन रवाना होगी। इनमें सफर करने, वहां ठहरने और खाने-पीने का खर्चा सरकार की तरफ से किया जा रहा है।
विज्ञापन
राज्य सरकार की तरफ इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म विभाग को 68 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। इसके अलावा वैष्णो देवी और अजमेर शरीफ की यात्रा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की तारीख राज्य सरकार जल्द घोषित करेगी।
उन्होंने कहा पंजाब देश का ऐसा पहला राज्य है जिसमें रहने वाले सभी धर्मों के लोगों को उनके तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाने के लिए राज्य सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री तीर्थस्थल यात्रा स्कीम का आगाज किया गया है। इसका राज्य का प्रत्येक कमजोर वर्ग से संबंध रखने वाला व्यक्ति फायदा लेगा।
भाजपा नेताओं ने समारोह से बनाई दूरी
मुख्यमंत्री तीर्थस्थल फ्री यात्रा स्कीम के अधीन चलने वाली श्री नांदेड़ साहिब ट्रेन को रवाना करने के मौके पर भाजपा का कोई नेता मौजूद नहीं था। हालांकि इस बारे में पूछे गए सवाल पर सुखबीर बादल ने कोई जवाब नहीं दिया।
कार्यक्रम के दौरान लंबे रूट की पांच ट्रेन प्रभावित
जब डिप्टी सीएम का रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम चल रहा था तो अमृतसर से आने-जाने वाली लंबे रूट की पांच ट्रेन प्रभावित हुई। इनमें जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, दुर्ग एक्सप्रेस, देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन को चालीस मिनट तक मानावाला स्टेशन पर रोका गया। वहीं अमृतसर स्टेशन से सुबह 6.15 मिनट पर चलने वाली अमृतसर-न्यू दिल्ली ट्रेन सवा ग्यारह बजे चली। हफ्ते में एक बार चलने वाली कर्मभूमि एक्सप्रेस सुबह 9.30 के बजाय दोपहर एक बजे चली।