{"_id":"a8cd3d75d6934809c08d4a3d33fc9ed0","slug":"special-train-for-gorakhpur-from-chandigarh-time-table-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! रेलवे ने शुरू की गोरखपुर स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! रेलवे ने शुरू की गोरखपुर स्पेशल ट्रेन
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 13 Sep 2015 08:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों के लिए बड़ी गुड न्यूज। त्यौहारों के सीजन को देखते हुए रेलवे ने गोरखपुर स्पेशल ट्रेन शुरू की है। यहां जानिए टाइमिंग्स। 11 सितंबर से 26 नवंबर तक यह ट्रेन चलेगी। बड़ौदा हाउस से सर्कुलर जारी होते ही स्टेशन पर बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन
स्थानीय रेल अधिकारियों ने बताया कि अक्तूबर-नवंबर में ट्रेनों में अधिक भीड़ होने के कारण रेलवे विभाग ने यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए चंडीगढ़ से गोरखपुर के लिए 11 सितंबर से स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन त्योहारों के सीजन तक चलाई जाएगी।
विज्ञापन
ट्रेन नंबर 04924 चंडीगढ़ से हर वीरवार को रात 11:15 बजे रवाना होगी। जबकि गोरखपुर से गाड़ी संख्या 04923 हर शुक्रवार को रात 10:10 बजे से चलेगी। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक का कहना है कि यह अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा से गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
रेलवे विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़-गोरखपुर ट्रेनों में बुकिंग शुरू हो चुकी है। इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन एसी, थ्रर्ड एसी स्लीपर तथा जनरल कोच शामिल हैं।