{"_id":"5ddb67898ebc3e54791d92ac","slug":"special-investigation-team-for-formar-akali-sarpanch-murder-case-enquiry","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः बटाला में हुई पूर्व अकाली सरपंच की हत्या की जांच करेगी एसआईटी, मार दी गई थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबः बटाला में हुई पूर्व अकाली सरपंच की हत्या की जांच करेगी एसआईटी, मार दी गई थी गोली
Mon, 25 Nov 2019 11:03 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 25 Nov 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
पूर्व अकाली सरपंच, जिसकी हत्या की गई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18 नवंबर को बटाला के गांव ढिलवां में पूर्व अकाली सरपंच दलबीर सिंह का त्ल कर दिया गया था, जिसकी जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।
रविवार को एसएसपी बटाला उपिंद्रजीत सिंह घुम्मण ने बताया कि इस विशेष टीम में डीएसपी (स्पेशल ब्रांच) प्रेम कुमार, डीएसपी डेरा बाबा नानक लखविंदर सिंह, इंस्पेक्टर हरबंस सिंह (इंवेस्टिगेशन यूनिट), इंचार्ज सीआईए इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह और एसएचओ थाना कोटली सूरत मल्ली शामिल हैं। इसके अलावा एसपी हेडक्वार्टर इस जांच टीम के काम की निगरानी करेंगे।
एसएसपी बटाला ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच टीम इस कत्ल केस की हर पहलू से बारीकी से जांच करेगी और कत्ल के असली कारणों व दोषियों का पता लगाएगी। उन्होंने बताया कि एसआईटी ने रविवार से ही कार्रवाई शुरू कर दी है। बहुत जल्द इस केस से संबंधित सारे तथ्य सामने आ जाएंगे।
उन्होंने कहा कि बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। गौर हो कि 18 नवंबर 2019 को रात के समय गांव ढिलवां में पूर्व अकाली सरपंच दलबीर सिंह का गांव के ही कुछ व्यक्तियों द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर गोलियां मारकर और तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया गया था।
विज्ञापन
इस मामले की कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना कोटली सूरत मल्ली में 19 नवंबर को बलविंदर सिंह, उसके दोनों बेटे मेजर सिंह व मनदीप सिंह समेत सात लोगों के खिलाफ धारा 302, 148, 159 और असल्हा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।