{"_id":"9aeaa21d4086d55db6360cad1de1093f","slug":"special-instruction-for-cracker-stall-holder-on-diwali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर पटाखा बेचने वालों के लिए बड़ा फरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर पटाखा बेचने वालों के लिए बड़ा फरमान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 10 Nov 2015 12:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटाखा विक्रेता सावधान हो जाएं, अगर इस दिवाली आपने पटाखे बेचते समय सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए तो कर लें। नहीं तो, प्रशासन आप पर मामला भी दर्ज कर सकता है। साथ ही पटाखा विक्रेता का लाइसेंस भी खारिज किया जा सकता है।
विज्ञापन
चीफ फायर अफसर वीरेंद्र चौधरी ने इस संबंध में चारों फायर अफसरों को निर्देश जारी कर दिए हैं। फायर अफसरों को पटाखे की दुकानों की रेगुलर चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेश में डिफाल्टर विक्रेता के खिलाफ हर संभव कार्रवाई के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
यह भी कहा गया है कि पुलिस में शिकायत दर्ज करने के बाद डीसी को इसकी जानकारी लिखित में भेजी जाए। वहीं सोमवार को शहर के सभी बाजारों में पटाखे की दुकानें सज गईं हैं, लेकिन अभी तक यहां पर सुरक्षा इंतजाम के नाम पर अधिकतर के पास पूरे साधन नहीं है।
विज्ञापन
क्या इंतजाम होने चाहिए
1. 25 बोरी रेत
2. 2 ड्रम पानी
3. आग बुझाने के दो फायर उपकरण
ये अति संवदेनशील एरिया
फायर विभाग के अनुसार सेक्टर-22, 19, 15, 26, मौलीजागरां, रामदरबार, फर्नीचर मार्केट अति संवेदनशील एरिया है। इसलिए नगर निगम के फायर विभाग की ओर से इन सेक्टरों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
दमकल विभाग के फायर अधिकारियों को टीम के साथ पटाखा विक्रेताओं के यहां पर सुरक्षा के इंतजामों को चेक करने की जिम्मेदारी दी गई है। मैं खुद भी बाजार में सुरक्षा इंतजामों को चेक करने जाऊंगा। सुरक्षा बंदोबस्त पूरे न करने वाले विक्रेताओं पर कार्रवाई जरूर की जाएगी।
- वीरेंद्र चौधरी, चीफ फायर अफसर