फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   special gifts for sister from narendra modi on rakshanabdhan

रक्षाबंधन पर बहनों को मोदी देंगे दो-दो खास तोहफे

Sun, 23 Aug 2015 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 23 Aug 2015 11:11 AM IST
विज्ञापन
special gifts for sister from narendra modi on rakshanabdhan

रक्षाबंधन के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहनों को बेहद खास तोहफा देने जा रहे हैं। तोहफे भी एक ही बल्कि दो-दो। दरअसल, बहनों को इस बार मोदी के हस्ताक्षर सहित शुभकामनाओं का संदेश मिलेगा। इसके लिए लाखों ब्रोशर प्रिंट बनाए गए हैं।

विज्ञापन


बहनों को दूसरी सौगात प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा की है। हर विधानसभा क्षेत्र को 11000 सुरक्षा बीमा कराने का टारगेट दिया गया है। योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रदेश के कंवीनर का जिम्मा रोहतक के विधायक मनीष ग्रोवर को सौंपा है।
विज्ञापन

भाजपाई मिलकर कराएंगे बहनों का सुरक्षा बीमा

special gifts for sister from narendra modi on rakshanabdhan

भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने बताया कि संगठन के कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वे बहनों को राखी के पर्व पर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा की सौगात दें। इसकी शुरुआत वे अपने परिवार से रक्षाबंधन के दिन बहनों का सुरक्षा बीमा करा करेंगे।

संदेश में दो नन्हीं बहनों को राखी बांधते हुए दर्शाया गया है। इसके जरिए प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना का प्रचार भी होगा। जिसमें योजना की विस्तृत जानकारी भी बधाई संदेश के साथ दी जाएगी। खास बात यह है कि यह संदेश प्रधानमंत्री ने पाठकों से संवाद बनाते हुए दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed