{"_id":"3c610e572daf7d8dab8d4b7947d827cc","slug":"special-facility-for-ragistration-certificate-of-vahicle-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष सुविधाः चंडीगढ़ में अब मिनटों में बनेगी आरसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष सुविधाः चंडीगढ़ में अब मिनटों में बनेगी आरसी
बलवान करिवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 17 Jun 2015 01:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजिस्ट्रिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) में जल्द ही टोकन सिस्टम खत्म हो जाएगा। प्रशासन ने इसे वाइंडअप करना शुरू कर दिया है। आरएलए की वर्किंग सुधारने के लिए इसे पासपोर्ट ऑफिस की तर्ज पर डेवलप करने की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन
आरसी बनवाने के लिए टोकन सिस्टम की बजाय अब लोगों को पासपोर्ट ऑफिस की तरह अप्वाइंटमेंट लेनी होगी। इससे उसे बेवजह बाबुओं के चक्कर नहीं लगाने होंगे और न ही टेबल के नीचे से सुविधा शुल्क अदा करना होगा। सीधे अप्वाइंटमेंट वाले दिन आकर उसका नंबर लग जाएगा। वह भी बिना किसी देरी के।
विज्ञापन
दो माह में यह नया सिस्टम शुरू हो जाएगा। आरएलए ने आईटी डिपार्टमेंट से मिलकर नए सिस्टम पर काम शुरू कर दिया है। इस सिस्टम को मोबाइल से भी जोड़ा जाएगा। जिससे व्यक्ति कहीं भी कभी भी अपनी अप्वाइंटमेंट करा सकता है।
विज्ञापन
सिस्टम के शुरू होने से बीच के दलालों का खेल खत्म हो जाएगा। जो लाइसेंस और आरसी जल्दी बनाने के चक्कर में लोगों को ठगते रहे हैं। व्हीकल ट्रांसफर और कई अन्य काम इस सेवा के तहत जोड़े जाएंगे। फर्जी लाइसेंस रोकने के लिए लाइसेंस टेस्ट को भी कंप्यूटराइज्ड किए जाने की तैयारी है।
टोकन सिस्टम पर उठे थे सवाल
आरएलए ने टोकन सिस्टम लंबी कतार से बचाने के लिए शुरू किया था। पहले इसकी लिमिट 200 तय की गई। लेकिन इसमें लोग सुबह 6 बजे ही आकर कतार में लग जाते थे। इनमें सबसे ज्यादा संख्या दलालों की होती थी। टोकन पर नाम की बजाय सिर्फ नंबर होता है।
इसलिए इसे आगे ब्लैक में बेच दिया जाता था। इसके बाद टोकन सिस्टम पर सवाल उठे और लिमिट सिस्टम खत्म कर दिया गया। अब शाम तक टोकन मिलते रहते हैं। लेकिन अभी भी लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ता है।
आरएलए लगातार विवादों में
आरएलए अपनी कार्यप्रणाली के लिए लगातार विवादों में रहा है। नियमित अंतराल के बाद यहां से दलाल और बाबुओं को रंगे हाथों दबोचा गया है।
मैरिज सर्टिफिकेट के लिए भी कर सकेंगे ऑनलाइन अप्लाई
मैरिज सर्टिफिकेट के लिए भी जल्द ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकेगा। प्रशासन इस सेवा को भी ऑनलाइन करने की तैयारी कर रहा है। ताकि नवविवाहितों को कतार में लगने से निजात मिल सके।
आरएलए में भी अप्वाइंटमेंट सिस्टम शुरू करने की सोच रहे हैं। प्रशासन का मेन मोटिव लोगों को लंबी-लंबी कतार से छुटकारा दिलाना है। इसलिए टोकन सिस्टम को वाइंड करने की तैयारी है।
-डॉ. एसबी दीपक कुमार, डीसी, चंडीगढ़